गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। ग्राम तमोरी में ज्योति क्लब द्वारा ब्लाक स्तरीय प्रो कबड्डी खेल का आयोजन युवा नेता मनीष दीवान के संयोजकत्व में किया गया । जिसमें अंचल एवं दूरदराज से 70 टीमों ने भाग लिया । फाईनल मुकाबला दिल्ली एवं खमतराई के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली ने बाजी मारते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया । तीसरा स्थान तमोरी की टीम को प्राप्त हुआ । समापन समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिये । जितने वाले टीम को अतिउत्साही नही होना चाहिये एवं हारने वाले को निराश नही होना चाहिये बल्कि अपनी कमजोरी को सुधारकर आगे बढ़ना चाहिये । खेल से ही आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का विकास होता है । कार्यक्रम को महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक ने भी संबोधित किया । संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु ने किया । अतिथियों ने गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा प्रदत्त प्रथम पुरस्कार को विजेता टीम को प्रदान किया । इस अवसर पर  वरिष्ठ मंडल मंत्री कृतराम वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, अजा मोर्चा अध्यक्ष खिलेश्वर धृतलहरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री जयभारत कन्नौजे, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी महामंत्री यशवंत तिवारी, डॉ टिकेश्वर साहू,  डॉ पोषण रजक, सरपंच सोनुराम साहू, उपसरपंच मुकेश झा, चूड़ामणि गायकवाड़, चंद्रहास कंवर, अमरसिंह धृतलहरे, भरतलाल कुर्रे, विरेन्द्र साहू, पंचराम सायतोड़े, इंद्रमणि साहू, प्रभा कोशले, सवरिन वर्मा, तामेश्वरी चन्द्राकर, डागेश्वरी वर्मा, कविता कमल, गोमती देवदास, प्रमिला ध्रुव, हेमलता दीवान, रूखमणी साहू, शंकर चन्द्राकर, मनीष दीवान, नेमीचंद ध्रुव, कमलेश्वर बारले, ऐरावत ध्रुव, लोकेश कमल, अमित नेताम, संजय कमल, दिनु कमल, रवि यादव, परदेशी कमल, रामकुमार, ओमकार, संजू, कमल, रोशन, गुलाब, प्रियांशु, जितेन्द्र, गंगाराम, मालिकराम नेताम सहित दर्शकगण उपस्थित थे ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version