ग्रामीण सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध भारी संख्या में बजरंगी सेना पहुंचे खैरझिटी

राजेंद्र साहू
मगरलोड (गंगा प्रकाश)।
विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत खैरझिटी में साहू परिवार ताराचंद साहू की मां फग्नीबाई साहू 70 वर्ष का रात्रि 3 बजे मौत हो गया। सुबह परिवार के लोग गांव के शासकीय भूमि में शव को दफनाने की बात हुई तो ग्रामीणों ने कहा जब वह गांव की रीति नियम को नहीं मानता और ईसाई धर्म परिवर्तित कर ईसाइयों की रीति नियम को अपनाता है तो गांव के बाहर शव को दफन करने की बात हुई। जिस पर तनाव बढ़ने लगा और साहू से ईसाई धर्म में परिवर्तित परिवार के लोग पुलिस सुरक्षा सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार को बात कर अवगत कराया।
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 तक ईसाई धर्म में परिवर्तित साहू परिवार गांव के शासकीय भूमि में दफन करने अड़े रहे।
वही सैकड़ो की संख्या में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने भी शव को गांव के बाहर दफन करने अड़े रहे।

ग्राम के 3 परिवार के लोग ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गए हैं-

माहौल लगातार तनावपूर्ण होने से वृद्ध महिला की लाश को सड़क पर रखकर ईसाई धर्म में परिवर्तित साहू परिवार घरअंदर दुबक गए। उसके साथ ईसाई धर्म मानने वाले गोपालपुरी, धमतरी, चरोटा, गातापार, छाती, मंदरोद, कमरौद के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
पुलिस, तहसीलदार के काफी मशक्कत करने के बाद शव को एंबुलेंस वाहन मंगाकर मोहदी ले जाने की सहमति बनी और शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस से बाहर के लिए रवाना किया गया, तब कहीं मामला शांत हुआ।

वृद्ध महिला की लाश को परिवार द्वारा सड़क में छोड़ देने पर बजरंगियों ने हनुमान चालीसा पाठ किया और शव को रखे जगह पर गोबर से लिप कर पवित्रीकरण किया गया। बजरंगियों द्वारा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगातार जय श्री राम के नारे लगाते रहे और गांव को हिंदू धर्म में आस्था रखने की बात कही। जो अपने हिंदू धर्म के इष्ट देवो को नहीं मानता, लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले ईसाई मिशनरियों का विधर्मियों का लगातार विरोध करने की बात कही। ग्रामीण अध्यक्ष शैलेंद्र साहू सचिव टीकम कश्यप सरपंच ललित ध्रुव उपसरपंच ओंकार साहू सहित बजरंग दल के संदीप अग्रवाल जिला अध्यक्ष रंजीत साहू विभाग मंत्री बजरंग दल छत्तीसगढ़ चित्रेश साहू डाकेश्वर साहू इंद्र कुमार निखिल सत्यम रामचंद्र देवांगन योगेश योगेंद्र प्रांजल रवि कुमार भीम यादव सहित सैकड़ो बजरंगी सेना के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे। मामला को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निपटाने में तहसीलदार प्रेमु साहू, नायब तहसीलदार डहरिया मगरलोड थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू, तेजू राम सिन्हा प्रधान आरक्षक जैतराम सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version