⭕ मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा हमारे संविधान में हर वर्ग और व्यक्ति के लिए अधिकार दिए गए

⭕ विधायक नाग ने कहा भारत के संविधान को भाजपा और उनके नेता खत्म करना चाह रहे

भानुप्रतापपुर (गंगा प्रकाश)। भानुप्रतापपुर में आज गंधर्व गाढ़ा समाज द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और अंतागढ़ विधायक अनूप नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।  इस दौरान संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया । इसके साथ ही सभी ने संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ ली । इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था, जिसके उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है.

मंत्री भेड़िया ने इस दौरान संविधान की रक्षा की शपथ ली । उन्होंने कहा भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर ने इस दिन संविधान को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था।

श्रीमती भेड़िया ने कहा कि संविधान को बनने मे 2 वर्ष 11 महिने और 18 दिन का समय लगा था और इस संविधान में देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए मौलिक अधिकार दिए गए थे। इन मौलिक अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता के आधार पर ही भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और अपनी एक अलग पहचान लिए हुए हैं।

दुनिया का सबसे लंबा लिखित राष्ट्रीय संविधान – नाग

विधायक अनूप नाग ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की पहले इसे विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन संविधान दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी । उन्होंने कहा कि भारत का संविधान, देश का सर्वोच्च कानून, मौलिक राजनीतिक संहिता, संगठनात्मक संरचना, संचालन प्रक्रियाओं और सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारियों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को परिभाषित करने के लिए रूपरेखा स्थापित करता है यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित राष्ट्रीय संविधान है. भारतीय संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को संविधान को मंजूरी दी और यह 26 जनवरी, 1950 को प्रभावी हुआ ।

विधायक नाग का कहना है कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर उसे लागू करने वाले अच्छे नहीं होंगे, तो वह बुरा साबित होगा. कोई भी संविधान कितना भी बुरा क्यों न हो, अगर उसे लागू करने वाले अच्छे हैं, तो वह अच्छा साबित होगा । उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा की बीजेपी संविधान को मिटाना चाहती है लोग बाबा साहब अम्बेडकर को नमन तो करते हैं लेकिन पीठ पीछे उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमाओं एवं संविधान के साथ छेड़ छाड़ करने का प्रयास भी निरंतर करते रहते है ।

विधायक नाग ने की कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील

विधायक नाग ने कहा की अगर गंधर्व गाढ़ा समाज के लोगों से भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंडावी को प्रचंड मतों से विजई बनाने की अपील की और कहा की इस जीत से न सिर्फ भानुप्रतापपुर की जनता के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न नही होगी बल्कि भानुप्रतापपुर की जनता के संवैधानिक अधिकारों को भाजपा किसी भी प्रकार से चोट नहीं पहुंचा पायेंगे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version