अरविन्द तिवारी

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश) – भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर के पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की सूची जारी कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें 140 को वीरता के लिये पुलिस पदक (पीएमजी) , 93 को राष्ट्रपति के पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 को मेधावी सेवा (पीएम) के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इस140 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 80 कर्मियों और जम्मू- कश्मीर क्षेत्र के 45 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिये सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में 48 सीआरपीएफ से , 31 महाराष्ट्र से , 25 जम्मू- कश्मीर पुलिस से , 09 झारखंड से , दिल्ली – छत्तीसगढ़ और बीएसएफ प्रत्येक से 07 और शेष अन्य राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों एवं सीएपीएफ के जवान हैं।

छग से अठारह पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित 

रायपुर – गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार छत्तीसगढ़ के अठारह पुलिसकर्मियों को मैडल प्रदान किया गया है। इन्हें मिलने वाले पुलिस मेडल्स हेतु गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिये इस बार आईपीएस अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से सात पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिये एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिये दस पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। जिन सात पुलिस अफसरों को वीरता के लिये पदक दिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ० अभिषेक पल्लव भी शामिल है। अभिषेक पल्लव ने दंतेवाड़ा एसपी रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाये थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्वनी सिन्हा , यशवंत साहू , उसुरू राम कोर्राम , एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जायेगा। वहीं प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिये एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है। इसी तरह से मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिये जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है उनमें रायपुर आईजी अजय कुमार यादव , बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा , आईपीएस झाडूराम ठाकुर , ईओडब्ल्यू एसपी पंकज चंद्रा , एडिशनल एसपी आनंद कुमार साहू , इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह , कंपनी कमांडर अरुण सिंह , प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे , प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद , हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानो कै बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version