विधायक विकास उपाध्याय की पहल से गणेश विसर्जन की झाँकी का रुट बदलने बचा, झाँकी रायपुर शहर के पुराने रास्ते से होकर ही गुज़रेगा

पिछले दिनों रास्ता बदल देने की बात रखी गई थी लेकिन रायपुर शहर के लाखों लोगो की आस्था को ध्यान में रखते हुए अबकी बार भी गणेश विसर्जन की झाँकी को पुराने रास्ते से ही निकालने का निर्णय लिया…..विकास उपाध्याय

रायपुर (गंगा प्रकाश)। झांकी मे रायपुर शहर की बड़ी गणेश जी की प्रतिमाएं शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर चौक से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।

खारून नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में प्रशासन द्वारा गणेश विसर्जन का पूरा बंदोबस्त किया गया है। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा, जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नर, जोन कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई है। विसर्जन के दौरान महादेव घाट पर पुलिस और निगम के अफसर, इमरजेंसी के लिए गोताखोर और मेडिकल टीम का भी बंदोबस्त किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version