गरियाबंद (गंगा प्रकाश)- गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरयाा… कुछ ऐसे ही उद्घोष से सुबह से ही गरियाबंद की सड़कें गूंजती रही। इसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहते थे। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी।गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।
सिन्हा परिवार ने गणपति स्थपाना के पूर्ण किए 50वाँ वर्ष
गणेश चतुर्थी पर सिन्हा परिवार की बुजुर्ग महिला धरमीन बाई सिन्हा बुद्धि देवी सिन्हा रेणुका सिन्हा भारती सिन्हा एवं राजेश साहू रौशनी सिन्हा ने सिन्हा निवास पर विराजमान गणपति जीं की आरती कर गणपति बप्पा को विशेष मंत्रों के साथ उनके द्वारा विदाई दी गई। पुराना मंगल बजार स्थित सिन्हा निवास में सिन्हा परिवार द्वारा गणपति स्थापना का यह 50वाँ वर्ष पूरा किया गया, 50 वर्ष पहले उनके बुजुर्गों ने जो परंपरा शुरू हुई थी उस परंपरा को आज भी सिन्हा परिवार द्वारा निभाया जा रहा है परिवार के बुज़र्गो से ले कर बच्चे पूरे 11 दिन गणपति स्थापना को त्योहार की तरह मनाते है पूरे घर को दूधिया एव रनिंग लाइट से सजाते है प्रतिदिन मोदक का प्रसाद वितरण किया जाता है बड़े धूमधाम से परिवार सहित आसपस के लोग गणपति जी की आरती करते है
साथ ही 11 वे दिन शोभायात्रानिकाला जाता है उसी कड़ी में आज शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए जयकारों के साथ पुराना मंगल बाज़ार से मेंन रोड से तिरंगा चौक होते हुए छिन्द तलाब पर ले जाया गया। जहां श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन कराया गया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए खूब आनंदित हो रहे थे।
जब श्रद्धालु अपने आराध्य की लेकर छिन्द तलाब लके घाट पर पहुँचे, तो उनके साथ सेल्फ़ी लेने का दौर शुरू हो गया। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए छिन्द तलाब के तट पहुंचे।
चौक चौबंद रही पालिका की व्यवस्था ये रहे पालिका के जाँबाज़
नगर पालिका की पूरी टीम आज सुबह से ही छिन्द तलाब में गणपति विसर्जन करने में लोगों की सहयाता करते नज़र आए पालिका टीम के पुरूषोत्तम चन्द्राकर ने बतलाया उनके द्वारा तलाब में सभी मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है अभी तक हमारे द्वारा 12 मूर्तियो का विसर्जन किया जा चुका है और भी मूर्तियाँ आना अभी बाक़ी है साथ ही हमारे द्वारा सफ़ाई को ले कर विशेष ध्यान दिया जा रहा है पूजा एवं हवन में उपयोग किए गए समग्री को तलाब में ना अर्पण कर नदी में अर्पित किया जाएगा जिससे तलाब में अन्य दिनो की तरह आम लोगों के उपयोग में काम आ सके पालिका टीम के ये रहे उपस्थित पुरूषोत्तम चन्द्राकर,, दुष्यंत साहु,, धरम वर्मा,, सुरेन्द्र बेलगहे,, तेजेन्द्र तिवारी,, रवी साहनी,,गोपी डोगरे,, किशन साहु, बलजीत साहनी,, टिकेश्वर यादव आदि
There is no ads to display, Please add some
