पति ही बना मौत का सौदागर ,आरोपियों थाना पाण्डुका में दर्ज अंधे क़त्ल के मामले शामिल तीन को किया गया गिरफ्तार।

मामले की सफ़लता में गरियाबंद स्पेशल टीम एवं थाना पांडुका पुलिस की रही विशेष भूमिका । 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)- थाना पाण्डुका क्षेत्र के कुसुमपानी घाटी के नीचे में एक अज्ञात शव कंबल तथा गद्दा में बंधा हुआ है, शव जिसका पैर दिखाई दे रहा था, अज्ञात महिला उम्र करीबन 26 वर्ष जिसकी मृत्यु 4-5 दिन पूर्व का होना प्रतित हो रहा था। सूचक जगत राम कमार पिता ईतवारी कमार उम्र 45 वर्ष साकिन कुसुमपानी, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद (छ.ग.) कि रिपोर्ट पर थाना पाण्डुका में मर्ग क्र. 37/2022 धारा 174 जाफौ कायम कर जॉच में लिया गया। मर्ग जॉच अंतर्गत घटना स्थल निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही एवं प्रार्थी व पंचानों के कथन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात महिला उम्र करीबन 26 वर्ष की हत्या कर गद्या कंबल से लपेटकर साक्ष्य छुपाने की दृष्टि से ग्राम कुसुमपानी घाटी के नीचे खाई में फेक देना, जो प्रथम दृष्टया धारा 302, 201 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 121/2022 धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन, में अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने हेतु एक विशेष टीम गठित किया गया।

गठित टीम द्वारा लगाकर सीसी टीवी फुटेज, गद्दा दुकान व अन्य साक्ष्य के आधार के साथ पर जाँच  किया जा रहा था। 

तभी अज्ञात मृतिका के माता-पिता द्वारा सोशल मीडिया के जरिये पता चलने पर थाना पाण्डुका आये जिन्हे मृतिका के पहने कपड़े, अंगुठी, गले में पहने माला तथा पहने जुड़ी को देखकर अपने लड़की तोमेश्वरी साहू के रूप में पहचान कर निखिल कुशवाहा आर्य समाज में प्रेम विवाह कर इंद्रप्रस्त कॉलोनी डगनिया रायपुर में किराये के मकान में रहना बताने पर इंद्रप्रस्त कॉलोनी में पता किया जो संदेही निखिल कुशवाहा को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर शादी के बाद तोमेश्वरी साहू की बड़ी मॉ इसके घर में आना जाना करते थे इसी बात को लेकर दोनो में वाद विवाद होते रहता था। फिर तोमेश्वरी द्वारा फैंसी दुकान या मोबाईल दुकान में नौकरी करूंगी बोली थी तो आरोपी नौकरी करने से मना करता था तथा दोनो के बीच विवाद होते रहता था। तोमेश्वरी अपने किसी दोस्त के साथ चली गई थी जो वापस रात को करीब 10.00 बजे छोड़ने आयी इसी बात को लेकर दोनों के मध्य दिनांक 23.09.2022 को रात में लड़ाई झगड़ा हुआ फिर आरोपी गुस्से में घर से चला गया और दुसरे दिन 24.09.2022 को रात 10.00 बजे आये तो तोमेश्वरी अपना सामान बांध रही थी जिसे पुछने पर मै तुम्हारे साथ नही रहूंगी, बोलने पर दोनो में वाद विवाद हुआ तो आरोपी मुक्के से तोमेश्वरी के जबड़े को मारकर स्कार्प से गले को बांध कर खिचने पर चिल्लाने लगी तो बेड में रखे तकिया से बल पूर्वक दबा दिया जिससे तोमेश्वरी की मृत्यु हो गई। जिसकी लाश को किराये की वाहन वर्ना क्रमांक सीजी 04, एचएक्स-2670 में अजय सेन व हरिश ध्रुव के साथ शव को ठीकाना लगाने गाड़ी में डालना व हरिश ध्रुव के साथ जतमई कुसुमपानी घाटी के नीचे खाई में फेक देना बताये। निखिल कुशवाहा के कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त तकिया, स्कार्प, मोबाईल एवं वर्ना कार क्रमांक सीजी 04, जप्त किया गया है। आरोपीयो विरूद्ध पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक सूर्यकांत भरतद्वाज, सउनि श्रवण विश्वकर्मा, प्रआर0 ओंकार साहू, लक्ष्मण चंद्रवंशी, आरक्षक सतीश गिरी, टार्जन साहू, भोगचंद कश्यप, विनोद बंजारे, मोहित धुरव तथा विशेष टीम गरियाबंद निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रआर0 अंगद राव, जय प्रकाश मिश्रा, चुड़ामणि देवता, सतीष यादव, आर0 हरिश साहू, सुशील पाठक, यादराम धुरव, रवि सिन्हा रहें।

आरोपीगण : 01. निखिल कुशवाहा पिता नरेश चन्द्र कुशवाहा उम्र 22 वर्ष साकिन शांति विहार कॉलोनी डंगनिया वार्ड नं. 4, थाना डी.डी. नगर रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.) 02. अजय सेन पिता कौशल सेन उम्र 19 वर्ष साकिन डंगनिया बम्लेश्वरी मंदिर के पास डब्बु यादव के मकान, थाना डी.डी. नगर रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.) 03. हरीश धुरव पिता स्व. मानिक राम धुरव उम्र 19 वर्ष साकिन रोहिनापुरम शांति विहार कॉलोनी दुर्गा आटा चक्की के पीछे थाना डी.डी. नगर रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version