पुलिस कप्तान के निर्देश में विशेष अभियान के तहत की जा रही है बरामदगी की कार्यवाही।

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज गुप्ता के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में गुम इंसान बरामदगी की करवा ही की जा रही है।

       जिस के परिपालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा  अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम इंसान की बरामदगी में विशेष अभियान चलाते हुए एक माह के भीतर केवल माह सितम्बर मे  थाना गरियाबंद से कुल 04 गुम इंसान, थाना पांडुका से कुल 04 गुम इंसान, थाना छुरा से कुल 04 गुम इंसान, थाना राजिम से कुल 03 गुम इंसान, थाना फिंगेश्वर से कुल 02 गुम इंसान, थाना मैनपुर से कुल 04 गुम इंसान, थाना अमलीपदर से कुल 01 गुम इंसान व थाना देवभोग से कुल 11 गुम इंसान, इस प्रकार जिले में कुल 33 गुम इंसान को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है। गुम इंसान बरामदगी में जिले के अलावा अन्य राज्यों से भी गुम इंसानों को मुखबिर की सूचना एवं प्राप्त लोकेशन के आधार पर बरामदगी में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है।

           पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया है कि इस अभियान के तहत गुम इंसान की बरामदगी से परिवार के चेहरे में मुस्कान लौट आई है। किसी के घर से कोई बिछड़ जाए तो इस घटना के तकलीफ को केवल वही परिवार समझ सकता है, जिनके परिवार में इस प्रकार की घटना-घटित हुआ हो, बहुत ही नेक काम है किसी बिछडे को उनके परिवार से मिलाना।

        उन्होंने कहा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा, साथ ही गरियाबंद जिले की शांति व सुरक्षा हमारी प्रथम दायित्व।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version