गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में घर.घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा इस अभियान के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालकर सभी लोगों से घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । वहीं इस कड़ी में गरियाबंद में सरस्वती शिशु मंदिर के भाई बहिन ने पूरे नग़र में तिरंगा यात्रा निकाला लगभग 850 बच्चों के ग्रुप को चार अलग अलग हिस्सों में बाटा गाया और ये सभी भाइया बहिन पूरे शहर में तिरंगा यात्रा करते हुए एक साथ तिरंगा चौक पर एकत्रित हुए। वही तिरंगा यात्रा में आए बच्चों का उत्साह वर्धन करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर पहुँचे उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कहा इस तिरंगा यात्रा का मकसद देश के हर नागरिक में देश भक्ति तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना है.यात्रा से युवाओं और बुजुर्गों में देश के प्रति सम्मान व निष्ठा की भावना को पैदा करना है. 15 अगस्त को देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और ये तिरंगा यात्रा लोगों को आजादी के लिए अपना बलिदान देने वालों की शहादत याद करवाएगी

पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। लोगों में जागरूकता आए और पूरा देश तिरंगा फहराए इसके लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गरियाबंद में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । जिसमें शिशू मंदिर के बच्चों के साथ। स्थानीय ज़िला प्राशासन जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों ने भागीदारी की। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व व्यास्थपक जी॰डी॰ उपासने ने किया। यह यात्रा शिशु मंदिर से से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए गौरव पथ रोड से तिरंगा चौक पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ।वही आभार प्रदर्शन तनु साहू ने किया

हाथ में देश की शान थाम कर चल रहे थे बच्चे

रैली में शामिल सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे हाथो में तिरंगा लिये चल रहे थे और भारत माता की जयकारे लगा रहे थे । तो वहीं प्रशासनिक अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों , समाजसेवी संगठनो के लोग भी आन बान की शान तिरंगा को हाथों में थामे चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगाए।

इस मौके पर प्रचार्य ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का पर्व अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी का जश्न मनाने आह्वान किया जा रहा है

व्यास्थापक जी॰डी॰ उपासने ने कहा

कि पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साहित है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को शक्तिशाली बनाना और विश्व के मानचित्र पर विश्वगुरू बनकर उभरना ही हमारा लक्ष्य है। हमारे क्रांतिकारी महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर बलिदान दिया है,जिसे हम कभी भूल नहीं सकते है। पूर्व में भी भारत देश सम्पन्न एवं विश्वगुरू था और सोने की चिड़िया कहलाता था,किन्तु भारत को दुनिया के लुटेरो ने लूटकर पराधीन बना लिया था। पराधीनता को हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया है। हमारा देश फिर से शक्तिशाली बनकर उभरे,इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अव्हान पर देश के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है,जिससे सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन कर सकें।

ये रहे उपस्थित- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेस ठाकुर नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके व्यस्थापक जी॰डी॰ उपासने सह व्यस्थापक रीखी राम यादव,श्रीमति तनु साहू सदस्य,लोकनाथ साहू सत्यप्रकास मानिकपरि प्रकास निर्मलकर,चैन सिंह बघेल,संतराम बलदाऊ राम यशवंत शर्मा,गिरवर राम देवेंद्र ध्रुव,राजा राम मदन धुर्व गोविंद साहू,ललेश पटेल,खुमेस सोनवानी,गोविंद किशोर प्रीतिबाला निर्मलकर,किरण वर्मा होमेश्वरी देवांगन,रूपा साहू विश्वनाथ साहूखिलेश साहू,देवराज नेताम,रामनारायण साहू ,देवराज नेताम,राम नारायण साहू दुर्गा साहू,प्रियंका कोसले नूतन निषाद,

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version