खेल से जीवन में परिवर्तन आता है आयोजन सराहनीय – हरमेश चावला

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)- 20वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता समापन दिवस में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र देवांगन ने कहा कि गरियाबंद जैसे वनांचल क्षेत्र में भारोत्तोलन जैसे खेल की नींव रखना बहुत ही सराहनीय है ऐसे आयोजकों को बधाई देता हूं प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूँ।  महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ हरमेश चावला ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में परिवर्तन आता है हार जीत अपनी जगह होती है परन्तु सीख मिलती है प्रतियोगिता जीवन के हर क्षेत्र में लगा है खेल प्रकोष्ठ से संबद्ध होने के कारण खिलाड़ियों से मेरा परिवार जैसे नाता बन गया है। यह आयोजन सराहनीय प्रयास है गरियाबंद जिला भारोत्तोलन संघ निश्चित ही बधाई के पात्र हैं। अतिथि के रुप में रीतेश दीक्षित  जिलाध्यक्ष एनएसयूआई उपस्थित रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए। विदित हो कि 23 सितंबर से प्रारंभ प्रतियोगिता में रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, धमतरी, जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित 15 जिलों के 180 खिलाड़ी कोच मैनेजर रैफरी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बेस्ट वेटलिफ्टर महिला का खिताब सोनाली यदु राजनांदगांव ने अपने नाम किया।वेस्ट वेटलिफ्टर पुरुष वर्ग कोमल माहेश्वरी रायपुर को दिया गया। पुरुष वर्ग में विजेता रायपुर एवं उपविजेता जगदलपुर जिला के खिलाड़ियों को दिया गया साथ ही महिला वर्ग विजेता दुर्ग व उपविजेता राजनांदगांव टीमें रही।ऑफिशल में डी डी चंदेल, नंदू जंघेल ,राजेश जंघेल, रुस्तम सारंग, अशोक साहू, कु माधुरी साहू, अजय दीप सारंग, चंद्रशेखर साहू, मनीष जंघेल, ललित साहू ने सहयोग किया।सभी खिलाड़ियों कोच मेनेजर के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था जिला भारोत्तोलन संघ ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला भारोत्तोलन संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत यादव, दीनू पटेल डीएसओ, गिरीश शर्मा,रिखी राम यादव पार्षद,  जयप्रकाश पात्र बीमा अभिकर्ता,संजू साहू वरिष्ठ खिलाड़ी एवं शिक्षक, प्रमोद सिंह ठाकुर पीटीआई, हीरालाल साहू, सहसचिव शीतल ध्रुव, विनोद कुमार देवानंद, देव नारायण यदु, डोमेश्वर ध्रुव पीटीआई, भूपेंद्र ध्रुव, चंद्र भूषण निषाद, पुनीत ठाकुर, रूपनाथ बंजारे, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका का सहयोग सराहनीय रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version