राघवेंद्र सिंह

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसूलाल धुरंधर ने बताया कि जून 2015 से देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी द्वारा देश के सभी गरीबों को पक्का मकान देने की महत्वाकांक्षी योजना वर्ष  2022 तक लक्ष्य पूरा करने के संकल्प के साथ शुभारंभ किया गया।

छत्तीसगढ़ में तत्कालीन डां रमणसिंह की सरकार ने अपने कार्यकाल में 2011 की सर्वे सूची के अनुसार 03 तीन साल में 756000 (सात लाख छप्पन हजार) गरीबों के लिए पक्का मकान बना कर दे दिए..

2018 में कांग्रेस की सरकार बनी, इन्होंने भी अपने वादों में गरीबों को मकान का अधिकार दिया था मगर अब साढ़े चार बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा गरीबों को मकान दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इसी के चलते इनके एक वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव सरकार पर गरीबों का 781000  मकान नहीं बनवाने का लिखित में आरोप लगाते हुए पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं.

इसी प्रकार 2016 की सर्वे सूची के अनुसार लगभग 850000 पात्र गरीबों को मकान देना लंबित है ,अस्तु छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में ही 16 लाख गरीबों को मकान देने का काम कांग्रेस की जनविरोधी सरकार द्वारा  रोक दिया गया है, इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों के लाखों गरीबों को मकान देने का प्रस्ताव भी अटका पड़ा है अब अपने अंतिम बजट में एक अप्रेल से गैरजरूरी दिग्भ्रमित करने अद्यतन सर्वे कराने की घोषणा करते हुए दिखावे के लिए 3238 करोड़ रुपए मतलब अपने हिस्से का मैचिंग ग्रांट 1295 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है जो कि ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही है..सरकार की गरीब विरोधी मंशा के खिलाफ भाजपा द्वारा पात्र गरीबों को मकान दिलाने लगातार आवाज उठाई जा रही है,इसी क्रम में 15 मार्च 2023 को लाखों भाजपा कार्यकर्ता व हितग्राहियों द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version