देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगीं बंद
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से कार्यवाही करने तथा अवैध मदिरा भण्डारण एवं बिक्री पर जप्ती की कार्यवाही करने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है।
There is no ads to display, Please add some
