गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगर के स्थानीय गांधी मैदान में कान्हा युवा मण्डल गरियाबंद के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 24 एवम 25 फरवरी को किया जा रहा है। चैम्पियनशिप में राज्य के तीन ख्याति प्राप्त टीम बीएसपी भिलाई, भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर और कबीरधाम प्रमुख रूप से शामिल होगी। इसके अलावा राजनांदगांव, खमरिया और गरियाबंद की टीमें भी शामिल है। इनके बीच लीग पद्धति से मैच होगा। जिसमे प्रथम पुरस्कार 26 हजार एवम द्वितीय पुरस्कार 12 हजार प्रदान किया जाएगा।
कान्हा युवा मण्डल के अध्यक्ष विनय दासवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य गरियाबंद और छत्तीसगढ़ राज्य के बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और जागरूक करना है। आयोजन को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार दोपहर दो बजे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा भाजपा नेता अजय रोहरा तथा विशेष रूप से पार्षद विमला साहु, रिखी यादव, सभापति वंश गोपाल, गुलेश्वरी ठाकुर, प्राचार्य आर.के.तलवरे, डा.हरिश चौहान, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी होंगे।
आयोजन को सफल बनाने में नगर खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित एवम अंतराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी संजीव साहू, सूरज महाड़िक, मनोज खरे, प्रहलाद ठाकुर, संदीप सरकार, ऋतिक सिन्हा, प्रकाश रोहरा, ऐश्वर्य यदु, मनोज कंवर, जीतू सेन, महेंद्र यादव, रविंद्र यादव, होरी यादव, आकाश तिवारी, रमेश यादव, राहसो यादव, धीरज बिहारी सहित नगर के खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा व्यापारी वर्ग जुटे हुए है।
There is no ads to display, Please add some
