संजय जांगड़े
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।
पुलिस थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में गुंडा बदमाश प्रवृति के व्यक्तियों में अपराधिक छवि के व्यक्ति भुलाऊ राम डहरिया जिनके विरुद्ध पुलिस थाना लवन में मारपीट ,गुंडागर्दी एवं महिला सम्बंधित मामले में अपराध दर्ज है ,पूर्व में भुलाऊ राम को पुलिस ने गिरफ्तार भी किये हैं भुलाऊ राम डहरिया के विरुद्ध पुलिस थाना लवन में 3 मामले में प्रकरण दर्ज है।इसके अलावा भुलाऊराम का बड़ा लड़का शराब की अवैध बिक्री के मामले में दो बार जेल जा चुका है।परिवारिक पृष्ठ भूमि की बात करे तो इनका रिकॉर्ड अपराधिक छवि से नाता रहा है।वहीं अन्य गुंडा बदमाश प्रवृत्ति की बात करे तो खेदूराम निषाद शराब की अवैध बिक्री में दो बार पुलिस थाना लवन द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं, साथ ही मारपीट का मामला भी दर्ज है।तिल्दा का ईश्वर पिता बंशी घृतलहरे जुआ एक्ट में दो से तीन बार गिरफ्तार हो चुका है साथ ही मारपीट गुंडागर्दी में भी अनेकों प्रकरण पुलिस थाना लवन में दर्ज है।तिल्दा निवासी गब्बर डहरिया महिला संबंधित अपराध बलात्कार 376 के मामले में महीनों जेल की सजा काट चुका है आए दिन मारपीट के घटने में लिप्त रहने की खबर है।गॉव का एक और व्यक्ति दीनबंधु घृतलहरे जुआ सट्टा में लिप्त रहने की खबर है जिससे लोकसभा चुनाव में कंही न कंही अशान्ति व्यवस्था निर्मित करने में ऐसे लोग अपने हरकतों से बाज नहीं आएंगे।जिस पर चुनाव पूर्व उक्त सभी लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की अपील जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से किये गए हैं।अमित गुप्ता एस सी एम बलौदाबाजार ने शिकायत होने पर कार्रवाई किये जाने की बात कहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version