अरविन्द तिवारी
गांधीनगर (गंगा प्रकाश)– गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राय मांगी थी कि आपका सबसे लोकप्रिय आप नेता कौन है। इस सर्वे के आधार पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट के लिये गढ़वी को चुना। गढ़वी गुजराती पत्रकार हैं। केजरीवाल ने वेबसाइट, ईमेल, मोबाइल एप्लिकेशन, संदेश और वॉट्सऐप के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगे थे। 16 लाख 48 हजार 500 लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता के बारे में जवाब दिया। 73% लोगों ने इशुदान गढ़वी को चुना। वहीं, 30% लोगों ने गोपाल इटालिया के फेवर में मतदान किया था। पंजाब में भी इसी तरह सर्वे के बाद आप के सीएम उम्मीद्वार के रूप में भगवंत मान के नाम की घोषणा की गई थी। बताते चलें आम आदमी पार्टी ने बीते मंगलवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये अपने 22 उम्मीद्वारों की अपनी आठवीं सूची जारी की है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद घोषित उम्मीद्वारों की संख्या 108 हो गई है। गुजरात में आम आदमी पार्टी एकमात्र पार्टी है , जो अब तक 100 से ज्यादा उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
There is no ads to display, Please add some
