अरविन्द तिवारी 

अहमदाबाद (गंगा प्रकाश) –  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।कांग्रेस पार्टी ने जारी किये गये घोषणा पत्र में युवा , महिला , किसान , सबके लिये लोकलुभावन वादे किये हैं।कांग्रेस ने घोषणापत्र में किसान और युवाओं पर फोकस किया है। अहमदाबाद में घोषणापत्र जारी करते हुये अशोक गहलोत ने किसानों का कर्ज माफ करने और 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो वचन दिये हैं , वो हर हाल में पूरा किया जायेगा। जारी की गई घोषणा पत्र के अनुसार प्रत्येक गुजराती को दस लाख तक के नि:शुल्क ईलाज की जिम्मेदारी , नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जायेंगी। किसानों का तीन लाख तक कर्ज माफ , बिजली बिल माफ , आम बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली। गुजरात में दह लाख सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती , पचास फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिये आरक्षित होंगी।सरकारी नौकरियों , कॉन्ट्रैक्ट-आउटसोर्सिंग व्यवस्था में खत्म होगी , बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। दूध उत्पादकों को पांच  रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जायेगी , पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दिया जायेगा। गुजरात में 3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे , जिसमें केजी से पीजी तक की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। चार लाख रुपये का कोविड मुआवजा दिया जायेगा।पिछले 27 वषों में जो भ्रष्टाचार हुआ है , उसकी जांच की जायेगी , भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाया जायेगा और दोषियों को जेल होगी। गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगार गारंटी योजना लाई जायेगी। कुपोषण को रोकने और गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिये योजना लागू की जायेगी। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है। पार्टी की ओर से ये भी कहा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली कैबिनेट मीटिंग से ही इसे सरकार का आधिकारिक दस्तावेज बनाकर काम किया जायेगा। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में दस साल से अधिक समय से कार्यरत संविदा या आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने का भी वादा किया है। सेना में भर्ती हेतु युवाओं को तैयार करने के लिये सैम मानेकशा मिलिट्री अकादमी का गठन करने , कौशल विकास के लिये विश्वकर्मा हुनर निर्माण योजना शुरू करने का वादा कांग्रेस ने किया है। इसके अलावा पार्टी ने सत्ता में आने पर जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन देने का भी वादा किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version