घरघोड़ा(गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा के ग्राम गुमड़ा में संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की 267 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l आपको बताना चाहेंगे कि क्षेत्र विधायक माननीय लालजीत सिंह राठिया जी के द्वारा 3 वर्ष पूर्व घोषणा किया गया था कि ग्राम गुमडा में जैत खाँम्भ निर्माण हेतु ₹2 लाख रु की राशि देने की घोषणा की गई थी उक्त घोषणा को पूरा करते हुए जैतखाम का लोकार्पण किया गया है कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम समस्त गुमड़ा के सतनामी भाइयों एवं बहनों द्वारा जय जय सतनाम के नारों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया पूरे गांव के  भ्रमण करते हुए जय स्तंभ के पास पहुंचे एवं गांव के समस्त माता बहनों के द्वारा जैतखंभ की आरती की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि क्षेत्र विधायक लालजीत सिंह राठिया के प्रतिनिधि विद्याधर डनसेना एवं संतराम खूंटे के द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में कहा कि मनखे मनखे एक बराबर का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा जी के सात वचनों को अपने जीवन में हर समाज के लोगों को आत्मसात करने की आवश्यकता है उद्बोधन के अगली कड़ी में विशिष्ट स्थिति संतराम खूंटे के द्वारा कहा गया कि क्षेत्र विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा ग्राम वासियों के सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे ग्राम गुमड़ा के निवासियों के लिए ₹2 लाख लागत राशि से मंच का भी निर्माण किया जाना है साथ में दो सी सी सड़क निर्माण की भी घोषणा किया गया है मंचीय कार्यक्रम के पश्चात झलप जैजैपुर से आए हुए पंथी पार्टी द्वारा रंगारंग एवं झमाझम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जो की सुबह 4:00 बजे तक चली हैै।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version