गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधासनभा अंतर्गत ग्राम गुरुजीभाठा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने गजमाला के साथ जोशीला स्वागत किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि मैं आपके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आशीर्वाद लेने आया हूं। 26 अप्रैल को आप कमल के बटन दबाए और महासमुंद लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को जिताए। आपका समर्थन सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा।

दो कार्यकाल उपलब्धियों भरा

इस दौरान मंच से पूर्व सीएम साय ने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल गरीबो के लिए समर्पित सरकार रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन खाता, उज्जवला गैस सिलेंडर, सौभाग्य योजना, सहित अनेक प्रकार के जनकल्याणकरी कार्य गरीबों के हित में किए। दूसरे कार्यकाल में धारा 370 हटाने, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कराने, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के साथ ही देश करोड़ों लोगों के आस्था भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया।

कांग्रेस का खाता नही खुलेगा

भाजपा के गढ़ बिंद्रानवागगढ़ से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलने नही देना हैं। पांच साल कांग्रेस ने जनता को जम कर ठगा। बड़े बड़े बड़े वादे किए लेकिन एक भी पूरे नहीं किया। प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। नरवा, धुरवा, बाड़ी, गोबर, खाद सहित हर योजना में भ्रष्टाचार किया। शराब और रेत से कमाई की। आज भ्रष्टाचार में सहयोग देने वाले अनेक अधिकारी जेल में है।

संभावित हार को देख बौखला कांग्रेसी

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस संभावित हार को देखते हुए बौखला गई है। हार के डर से अनाप शनाप बयान दे रही। हार के डर से कांग्रेसी पागल हो गए है। चरणदास महंत मोदी जी के सिर फोड़ने की बात करते है। विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी के बारे में ऐसा कहना, कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए।

मोदी की गारंटी पूरी की

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धि भी गिनाई। कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही 18 लाख मकान की स्वीकृति, 12 लाख किसानों को दो साल का बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की, 3100 रूपए में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना सहित मोदी की सभी गारंटी पूरी की है। हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपए सीधे खाते में मिल रहे है। तेंदूपता संग्रहको से 5500 रुपए में खरीदी की जा रही है। मंच से उन्होंने भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार देने, चरण पादुका और छात्रवृत्ति योजना फिर से लागू होने की जानकारी दी।

कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं

सीएम ने मौके पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में न आवे। एक लाख रुपए देने की बात कर रही लेकिन न राज्य में कांग्रेस की सरकार है न केंद्र में आने की संभावना है। कहा से पैसा देगी। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर भी जनता को गुमराह कर रही है कि आरक्षण खत्म हो जाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं ऐसा कुछ नही होगा। जनता उनके उनके भ्रम में न आवे, कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा।

जनसभा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो मे देश सुरक्षित है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने महासमुंद में कमल खिलाए। लोकसभा प्रभारी मोतीराम साहू ने कहा कि पांच साल कांग्रेस ने राज्य को लूटने का काम किया है। यहां विधासनभा चुनाव में पिछड़ गए लेकिन इसका बदला लोकसभा ने लेना है। यहां से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है।

प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने पहुंची हूं। मैं प्रत्याशी नहीं प्रतीक हूं, महासमुंद लोकसभा से कमल फूल खिलाकर भेजना है। मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने महासमुंद लोकसभा से भी कमल की जीत होनी चाहिए। धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा में एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन कर देश का मन बढ़ा सकता है लेकिन कांग्रेस परिवारवाद में चलने वाली पार्टी है। कार्यकर्ता का भविष्य नहीं।

सभा को पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार के तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनते हुए देश की सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति धनमति यादव, जनपद सभापति एवम ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, जिला महामंत्री जनपद सदस्य कैनी बाई ओटी, जनपद सदस्य लीलाबाई कमलेश व पनकिन बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। सीएम साय ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर कर कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, लोकसभा प्रभारी विधायक मोतीराम साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, जिला प्रभारी श्रीमति लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, विधानसभा चुनाव प्रभारी दयाराम साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, कुंज बिहारी बेहरा, विधानसभा संयोजक नरोत्तम साहू, जनपद अध्यक्ष देवभोग श्रीमति नेहा सिंघल, मैनपुर नूरमति मांझी, मंडल अध्यक्ष गोहरापदर गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लुद्राक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, बोधन नायक, देशबंधु नायक, चंद्रशेखर सोनवानी, केनुराम यादव हलमन ध्रुवा, निर्भय ठाकुर, उमेशानंदगिरी महाराज, श्रीमति शंकुतला नायक, हलमन ध्रुवा, शोभाचंद्र पात्र, जोरावर सिंह राजपुत, सागर मयाणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version