अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के ग्यारह आरोपियों को थाना दीपका पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                   इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ , सट्टा , आबकारी , नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गेवरा खदान में गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। गत दिवस 20 अक्टूबर को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि गेवरा खदान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से डीजल की चोरी की जा रही है। उक्त रिपोर्ट को तत्काल संज्ञान में लेते हुये दीपका पुलिस की टीम गठित कर मुखबिर से सूचना प्राप्त कर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को खदान क्षेत्र से पकड़ा गया। उनके कब्जे से 58 जारीकेन में 2030 लीटर डीजल और घटना में उपयोग किये गये दो नग बोलेरो वाहन को जप्त किया गया और घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के कुल ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना दीपका पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण – 
शशी चौहान पिता पंचराम चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी केसला थाना हरदीबाजार , सालिक राम उइके पिता विरेन्द्र सिंह उइके 30 वर्ष निवासी खलारी पारा नोनबिर्रा थाना पाली , अजय दास महंत पिता मंगलदास महंत उम्र 26 वर्ष निवासी पचपेढ़ी थाना उरगा हा.मु. विजय नगर दीपका थाना दीपका , नवलसिंह राज पिता प्रेंमसिंह राज उम्र 33 वर्ष निवासी नोनबिर्रा थाना दीपका , निलेश यादव पिता सहेत्तर लाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी केसला थाना हरदीबाजार , संदीप कुमार श्रोते पिता गौतम सिंह श्रोते उम्र 18 वर्ष निवासी सिरकी थाना दीपका , मयाराम निर्मलकर पिता स्व.कृपाराम निर्मलकर उम्र 31 वर्ष निवासी विजयनगर दीपका , रितेश दास पिता रामायण दास उम्र 20 वर्ष निवासी महुआडीह थाना हरदीबाजार , संजय चौहान पिता अजीत चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी केराकछार थाना दीपका , रघु बिझंवार पिता दुजराम बिझंवार उम्र 20 वर्ष निवासी केसला थाना हरदीबाजार  और ओमप्रकाश कंवर पिता विश्राम सिंह कंवर उम्र 27 वर्ष निवासी जमनी मुड़ा थाना पाली सभी जिला कोरबा निवासी (छत्तीसगढ़)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version