दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)- घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभि0) केरिपुबल रेंज रायपुर संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर 65 बटालियन की नवीन एफ ओ बी  ग्राम – छिन्दौला स्थित खोलापारा में विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर अनुभव गौड, चिकित्सा अधिकारी, जावेद अली सहायक कमा०,  एवं बटालियन के जवानों के साथ साथ खोलापारा के लगभग 120 ग्रामिणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ज्यादा संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल रहे। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सोलर लालटेन, कम्बल, साड़ियां, मच्छरदानी, लूंगी, चप्पल, गमछा, अतिरिक्त खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क दवाईया अपलब्ध कराई गई व महिलाओं एवं बच्चों की निःशुल्क चिकित्सा जाँच की गई जिसमें अधिकतर महिलाओं में एनीमिया एवं चर्म रोग सम्बन्धी बिमारी एवं अधिकतर बच्चे कुपोषण के शिकार पाए गए, जो एक गंभीर विषय है, कैम्प में आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान के साथ साथ संतोष और सी० आर० पी० एफ0 के प्रति आभार परिलक्षित हो रहा था, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का नवीन कैम्प स्थापित होने से दुर्गम क्षेत्र तक बिजली एवं सड़क का निर्माण शुरु हो गया है। इस अवसर पर श्री विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65 वीं वाहिनी ने नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में अवगत कराते हुए आस-पास के ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं साथ ही उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, इसके अतिरिक्त वाहिनी कमांडेंट महोदय ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम का मुख्य लक्ष्य स्थानीय जनता के साथ मिलकर क्षेत्र मे हो रही नक्सली गतिविधियां समाप्त करने एवं अमन और क़ानून की स्थिति बनाए रखना है,


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version