जितेंद्र सिंह ठाकुर
रायगढ़(गंगा प्रकाश)। गांधी युवा क्रिकेट क्लब लमडांड़ के तत्वधान में ग्रामीण स्तरीय गांधी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुडूबहाल एवं भेडिमुडा के बीच खेला गया जिसमें भेडिमुडा ने खिताबी जीत दर्ज की और ट्राफी के साथ 25000 का नगद पुरस्कार की हकदार बनी।वंही दूसरे स्थान पर रही उपविजेता टीम गुडूबहाल को 15000 नगद और ट्रॉफी से पुरुस्कृत किया गया।मंचासीन विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अध्यक्ष ने पुरस्कार वितरण किया।
ग्राम लंमडांड में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया इसका शुभारंभ 13/01/2023 को क्षेत्रीय जनपद सदस्य मनोज सतपथी की अध्यक्षता में किया गया। लीग मैच के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता का नॉकआउट दौर क्वार्टर फाइनल से शुरू हुआ।प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने का मौका दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय पुरस्कार के अलावा बेस्ट बैट्समैन, ऑरेंज कैप, बेस्ट बॉलर, बेस्ट ऑलराउंडर, बेस्ट कैप्टन, बेस्ट कॉमेंटेटर, बेस्ट एंपायर,बेस्ट दर्शक, बेस्ट सपोर्टर आदि अनेक पुरस्कार दिए गए। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालन दंडाधिकारी एवम तहसीलदार प्रेमा मिंज, विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब लैलूंगा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ब्रजदास महंत, जनपद सदस्य मनोज सतपथी, सरपंच ग्राम पंचायत लमडांड़ राधिका डेल्की,उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीम गुडूबहाल उपविजेता जरूर है लेकिन खेल भावना से खेला गया फाइनल मैच में सबका दिल जीता है।भेडिमुडा की टीम उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से ही 32 टीमो में हुए मुकाबले में खिताब पर विजय की हकदार बनी। लैलूंगा ग्राम के अंतिम छोर में भव्य व सफल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी,शिक्षक व युवाओं को बधाई दी। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ब्रजदास महंत ने खेले गए फाइनल मैच में दोनो ही टीम को विजेता उपविजेता बनने की बधाई दी और क्रिकेट के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी के योगदान को सराहा।पत्रकारो में प्रेस क्लब सचिव शेखर जायसवाल, उपाध्यक्ष ममता साहू,कार्यालय प्रभारी राकेश जायसवाल,जितेंद्र ठाकुर श्रमजीवी संघ के उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, मंचासीन रहे।समापन कार्यक्रम के अंत मे ग्राम लमडांड के उपसरपंच,पंच, ग्रामवासी,शिक्षक, सभी को प्रतियोगिता में सहयोग व सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए जनपद सदस्य मनोज सतपथी ने आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में भेडिमुडा विजेता व गुडुबहाल की टीम उपविजेता बने
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
