ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड निर्माण का घोषणा किया

ग्राम उमरपाल के 150 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश

करमोता से आई एक आवाज, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-ग्राम पंचायत कोर्रामटोला के आश्रित ग्राम करमोता में गंवई बइठका का कार्यक्रम रखा गया था। विधायक के आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ से विधायक का स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्या चित्र पर पूजा अर्चना कर गंवई बइठका शुरू हुआ। क्रमशः ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्या से विधायक को बताया सबको ध्यान पूर्वक सुनकर विधायक ने तुरंत सभी समस्या का निराकरण किया तथा आश्वासन दिया। 

सरपंच प्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में पंचायत की ओर से विधायक का स्वागत किया, पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया,महामंत्री संजय जैन ने छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में लोगो को अवगत कराया।

महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया ने 2023 में 90 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बनाने में सहयोग के लिए सभी जनता जनार्दन से आह्वान किया। विधायक ने अपने उद्बोधन में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नव जिला के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई दिए।

साढ़े तीन साल में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा किया। आजीविका हेतु 65 प्रकार के वनोपज खरीदी, नियमित शिक्षको की भर्ती, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाट बाजार क्लिनिक, आजीविका के क्षेत्र में बिहान के महिलाओं द्वारा बहुउद्देशीय कार्य, किसानों के समृद्धि हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना, युवाओं के लिए राजीव मितान क्लब योजना जैसे कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। सभी योजनाओं का समुचित लाभ लेवें। केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई का विधायक ने जमकर विरोध किया एवम ग्रामीणों को मोदी सरकार के गलत नीतियों से रूबरू कराया। 

विधायक की घोषणा

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने करमोता में सीसी रोड एवम सामुदायिक भवन का घोषणा किया।

बीजेपी के गढ़ करमोता से 150 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश,

एक समय ऐसा था जब पूरा करमोता बीजेपी का गढ़ था परंतु छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को देखकर इंद्रशाह मंडावी एवम भूपेश बघेल के नेतृत्व से खुश होकर 175 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। जिसमे मुख्य रूप से तिलक राम जुरेशिया, धनेश ताराम, धरम सिंह कुंजाम, कल्याण सिंह, चिम्मन लाल, जयसिंह कुंजाम, दुर्गी बाई जुरेशिया, शेषराम सिन्हा, मानसाय मंडावी, जागेश्वर सिन्हा, कन्हैया लाल, हरिराम बघेल, मानो बाई ध्रुव, जंतु राम, रामकुमार, ईश्वर सिंह बघेल, नरोत्तम, दुलेशिया जुरेशीया, कांशी राम कोरेटी, मधु कोरेटी, रमेश मंडावी, रमेश कुमार मंडावी, जगन्नाथ सिंह, बाला राम सिन्हा, गंगा बाई, मानी राम, दामें साय, शंकर, बृजलाल, अवध, सुनीता, राधेलाल, बाली राम, संतराम, तेजकरण, बल्लू, चंदारू, सखन, संपत लाल, राजेंद्र कुंजाम, शालेंद्र भुआर्या, बरमात जुरेशीय, जैता कुंजाम, फूलसिंह, विष्णु, कीर्तन, मोहन कुंजाम, राजेश खरे, महेश, देवप्रसाद, मुरहा, फागू, बिशु, गजेंद्र, भागीराम, रायसिंह, दौलत राम, गैंद लाल घावडे, ऊब लाल, आगी प्रसाद, बिजल सिंह, सत्तू राम, आत्मा राम, पवन सिंह, रोहित, धीरपाल, जगदीश, तुलु राम, भानु, नीरा बाई, रहीपाल, रामसिंह, रूपधान, राम दयाल, भीखम, ग्वारसिंह, महेंद्र भुआर्या, बीरेंद्र कुंजाम, विशाल, तोरण, शाम बाई, संतु, मेहत्तर, महेंद्र बघेल, अनिल जुरेशिया, राजेश्वरी कुंजाम, पुष्प कुंजाम, अनीता तराम, कविता कोरेटी, ममता कोरेटी, कंचन ध्रुव, मुनेश्वरी कुंजाम, मीना तराम, कुशला कुंजाम, तामेश्वरी मेरिया, तुमेश्वरी टेकाम, रूपा, उमा, सरला, मेनका, सुलोचना, रामुन तराम, दुलारिन, अंजुलता, पुनेश्वरी, कुमारी , जैयता, देवकली, धर्मिला टेकाम, रेखा कुंजाम, मंगली कोरेटी, शैलेंद्री कोरेटी, ज्योत्सना, ममता, रामीता, गीता, पुष्पा, सुनीता, चंपा, सुनीता, प्रिया, रेणुका, सावित्री, समिता मंडावी, रामसो कुंजाम, लता टेकाम, बरमत कुंजाम, बृजलाल चुरेंद्र, गजेंद्र घावडे, विश्वनाथ, प्रताप, बीरेंद्र, अनिला, विनोद, राजेश्वरी, अनीता, धनेश, अरुण, सुमन, मनोज, टिकेश्वर, मनोहर, करण सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि शिवराज सिंह कुंजाम, धरम सिंह कुंजाम ग्राम पटेल, महामंत्री द्वय संजय जैन, राजेंद्र जुरेशिया, नारद कचलाम जनपद सदस्य, दिनेश शाह मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर, रामदेव मंडावी, तिलक जुरेशियाँ, ईश्वर सिंह, पुष्पा कुंजाम, नकसूदन जामड़े, धनेश यादव, कारण जुरेशिया, रशीद खान, कमलेश नेताम, शरीत लाल मांझी, आशाराम दुग्गा उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version