हरदीप छाबड़ा

अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश )। समस्त ग्रामवासियों के  तत्वाधान में खुज्जी विधानसभा के ग्राम कापा में रामधूनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे समापन के मुख्यातिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की)अध्यक्षता किसुन साहू( जनपद सदस्य महरूम )विशेष अतिथि  दीनदयाल साहू पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवारू राम मालेकर जनपद सदस्य,मुकेश साहू अध्यक्ष भाजयुमो, राधे लाल जोशी सरपंच (कापा) थे।

जगजीत सिंह भाटिया ने कहा कि राम नाम में वह शक्ति है जिसका जितना बखान किया जाए उतना कम है आज के समय में मोह माया रूपी संसार से कुछ समय निकालकर राम नाम का जाप प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए इससे हमारे जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली आत्म जागृति और आत्म मंथन होता है ।आज के समय में  हम श्री राम तो नही बन सकते पर श्री राम का अनुशरण कर उनके बताए मार्ग पर चल कर अपना और समाज का कल्याण कर सकते है , रामधुनी के आयोजन के माध्यम से एक गांव ही नहीं अपितु आस पास के गांव भी राम मय हो जाते है, इसलिए यह आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए , इससे समाज में एकजुटता एवं धर्म संस्कृति और धर्मत्व की भावना जागृत होती है।

इस कार्यक्रम में मोहनु राम,गोपीचंद भक्तु, दुखुराम ,लक्ष्मण साहू, हेतराम साहू,माधवराम,गिरधारी राम,भरोसा राम,राधेलाल एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version