आनंद भोई

महासमुंद पिथौरा (गंगा प्रकाश)। नए शिक्षा सत्र 2023-24 में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला किशनपुर में  प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया l सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया और पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक खुशीराम पटेल द्वारा पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए आग्रह किया गया ,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक आनंद भोई के द्वारा शाला  का कुशल संचालन बालक पालक और शिक्षक के प्रयास से ही हो सकता है कहा गया सेवानिवृत्त शिक्षक श्री विश्व नाथ प्रधान के द्वारा शाला के विकास में जन प्रतिनिधियों एवं पालकों की सक्रियता से भौतिक एवं सर्वांगीण विकास हो सकता है ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि एवं शाला समिति के सदस्य कमलेश बारीक के द्वारा शाला के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया ,इसके अलावा बैठक में श्री योगेश तिवारी ,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गजानंद बरिहा किशनपुर ब्लॉक कांग्रेस प्रमुख गौरव प्रधान एवं पालक गण मौजूद थे ,कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अनिल पटनायक के द्वारा किया गया सभी अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी  छात्र 1ली और 6वी के बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं सभी बच्चों को किताब ,गणवेश ,स्लेट पेंसिल वितरण किया गया ,पूर्व माध्यमिक शाला से प्रवीण प्रधान,भागीरथी निषाद प्राथमिक शाला से संतोषिनी पंडा, निर्मला साहू ,संगीता यदु ,योगिता कंवर ठक्कर सभी शिक्षकों के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया गया अंत में आभार प्रदर्शन खुशीराम पटेल प्र.पा.के द्वारा किया और स्वल्पाहार के बाद  कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक ,छात्र छात्राएं, पालकगण ,जनप्रतिनिधि,शाला समिति के पदाधिकारी पालकगण शिक्षक और काफी संख्या में लोग उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version