बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र शक्ति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। मुख्य अभ्यागत के रूप में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा कराए गए जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता के बीच रखा। एवं प्रदेश सरकार के विफलताओं एवम भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत कराया गया। आज के इस अवसर पर। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, शक्ति के जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, वरिष्ठ नेता गिरिधर गुप्ता, संजय रामचंद्र, श्रीमती विद्या सिदार सहित, भारी संख्या में भाजपा नेतागण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
