रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम डूमरखी थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में दिनांक 26-27 मई 2024 रात्रि को सुजीत स्वर्णकार एवं किरण काशी की रहस्यमय मृत्यु की जांच पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज के पर्यवेक्षण में विशेष जाँच दल (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है। बलरामपुर विधायक और मंत्री रामविचार नेताम ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसआईटी गठन करने का आग्रह किया था। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार विशेष जांच दल का गठन किया गया है। 9 सदस्यीय जांच दल में सुश्री रत्ना सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, रायपुर, मनक राम कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.ऑप.) जिला सरगुजा, पी०एस० भगत, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) क्षेत्रीय न्याया. विज्ञान प्रयोगशाला, सरगुजा, एस०के० सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बायोलॉजी) क्षेत्रीय न्याया, विज्ञान प्रयोगशाला, सरगुजा, सुश्री दुर्गेश्वरी चौबे, निरीक्षक, जिला सरगुजा, सुश्री दिव्या शर्मा, उप निरीक्षक, जिला रायपुर, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 168, जिला सूरजपुर, प्रेम सागर साहू, आरक्षक कमांक 511, जिला सूरजपुर, रमन मंडल, आरक्षक कमांक 64, जिला सरगुजा शामिल रहेंगे और जांच समिति घटना स्थल का भ्रमण कर जांच-पड़ताल कर 07 दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी ।
ग्राम डूमरखी थाना बलरामपुर में 2 व्यक्तियों की मृत्यु की एसआईटी जांच कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
