गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में 18 दिसम्बर सन्त शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास के जन्मोत्सव के अवसर पर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाए गए।जैतखाम में पालो सफेद ध्वज चढ़ाकर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कर जयंती उपलक्ष्य पर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दिये।गौरतलब हो कि ग्राम तिल्दा के सेवानिवृत्त शिक्षक फिरित बंजारे के घर में स्थापित सत्य के प्रतीक जैतखाम का पूजा अर्चना कर पालो चढ़ाया गया एवं आए हुए मेहमानों एवं गॉव वालों को प्रसाद वितरण किये गए।इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक फिरित बंजारे के अलावा उनके सुपुत्र कृष्ण कुमार बंजारे, मेघनाद बंजारे(ए एस आई सिटी कोतवाली बलौदाबाजार),सरपंच सुरेश्वर पैकरा,वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त, सहित श्री बंजारे के घर परिवार एवं रिस्तेदार लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
