चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू 

लैलूंगा (गंगा प्रकाश)।  रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी अंचल लैलूंगा के ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच  श्रीमति शिवती पैंकरा व सचिव निलाम्बर चौहान पंचायत की शासकीय राशि की भारी व्यापक मात्रा में भ्रष्टाचार करने का मामला प्रकाश में आई है जिसे देख कर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जायेगी । दरअसल मामला इस प्रकार है कि ग्राम पंचायत बसंतपुर के आश्रित ग्राम जमुना में जगदीश घर से मनोज घर तक नाली निर्माण के नाम पर कुल 2, 09, 320/- शब्दों ( दो लाख नौ हजार तीन सौ बीस रूपये ) की राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है । नाली मरम्मत के नाम पर 37, 105 /- शब्दों ( सैंतिस हजार एक सौ पाँच रूपये ) तथा स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर कुल 2, 28, 400/- शब्दों में ( दो लाख अट्ठाईस हजार चार सौ रूपये )  का आहरण कर गबन किया गया है । वहीं ग्राम बसंतपुर बस्ती में लगातार कागजों में दो बार नहानी घर निर्माण के नाम पर कुल 1, 08, 420/- शब्दों में ( एक लाख आठ हजार चार सौ बीस  रूपये ) की राशि आहरण कर गबन किया गया है । इतना ही नहीं ग्राम पंचायत बसंतपुर में पंचायत भवन की रंगाई पोताई के नाम पर 1, 44, 545/- शब्दों में ( एक लाख चौवालिस हजार पाँच सौ पैंतालिस रूपये ) आहरण कर गबन कर लिया गया है । इतने मे भी सरपंच – सचिव का मन नहीं भरा तो हैण्ड पम्प मरम्मत के नाम पर कुल 4, 09, 300/- शब्दों में ( चार लाख नौ हजार तीन सौ रूपये ) आहरण कर गबन करने का मामला उजागर हुआ है । वहीं आपको यह भी बताते चलें की हद तो तब हो गई जब ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच – सचिव का इतने अधिक मात्रा में भ्रष्ट्राचार करने के बाद भी पेट नहीं भरा तो क्रांक्रिटिंग सी. सी. रोड़ निर्माण कार्य के नाम पर 1, 90, 238/-  शब्दों में ( एक लाख नब्बे हजार दो सौ अड़तिस रूपये ) रूपये को आहरण कर खा गये और डाकार तक नहीं लिये । सभी कार्यों को कागजों में ही निर्माण करा कर शासन – प्रशासन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर दी गई कई – कई लाख रूपये की राशियों को गोलमाल किया गया है । अब यह देखना होगा कि लाखों रूपये के गड़बड़ी करने वाले सरपंच – सचिव पर कब और क्या कार्यवाही की जायेगी । इसे तो आने वाला वक्त ही बतायेगा ।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version