तकनीकी सहायक सुनील यादव,रोजगार सहायक और सरपंच से राशि वसूली का आदेश जारी

करन अजगल्ले

सक्ती/मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत जांजगीर चांपा के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोकरेल में मनरेगा कार्य में भारी भ्रष्टाचार करने और सरकारी पैसे का गबन करने के शिकायत में जांच किया गया था जिस पर ग्राम पंचायत बोकरेल के सरपंच धनसिंह यादव, रोजगार सहायक छोटूराम सिदार और तकनीकी सहायक सुनील कुमार यादव को भ्रष्टाचार और गबन के मामले में दोषी पाया गया है और उनसे किए गए गबन राशि की वसूली करने का आदेश मनरेगा शाखा के लोकपाल द्वारा आदेश जारी हो चुका है।

अब तक नहीं हो सका राशि वसूली का कार्य पूर्ण

वही बता दे की ग्राम पंचायत बोकरेल के सरपंच धनसिंह यादव, रोजगार सहायक छोटूराम सिदार और तकनीकी सहायक सुनील कुमार यादव को दोषी पाए जाने और राशि वसूली के आदेश जारी होने के 11 माह बीत जाने के बाद भी संबधित तकनीकी सहायक सुनील कुमार यादव से 72009 रूपये की न वेतन में से कटौती किया जा रहा है न ही उनसे अभी तक किसी प्रकार की राशि वसूली किया गया है। वही तकनीकी सहायक का कहना है इस मामले में मेरे द्वारा राज्य लोकपाल के पास आवेदन लगाया जा चुका है वहा से जब आदेश आएगा तब करेंगे।

अब आखिर देखना होगा की कब तक संबधित तकनीकी सहायक से राशि की वसूली किया जाता है। 

वर्जन……

हमारे द्वारा संबधित मामले पर रिपोर्ट तैयार करके छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण कल्याण विभाग रायपुर को भेजा जा चुका है, आगे की कार्यवाही उच्च अधिकारी करेंगे।

रविजा सिंह (लोकपाल, मनरेगा जिला पंचायत जांजगीर चांपा)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version