अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)।  सूरजपुर जिला के जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मानी के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों ने उचित मूल्य दुकान संचालन कर्ता को हटाए जाने के संबंध में खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक जो  ग्राम सलका का रहने वाला है  अऔर पिछले 30-35 वर्षों से लेंम्पस सोसाइटी से मिलीभगत कर संचालन कर रहा है और हितग्राहियों को सही से राशन ना वितरण करते हुए लंबे समय से हेराफेरी कर रहा है उक्त दुकान संचालक के द्वारा माह नवंबर दिसंबर 2022 का अतिरिक्त चावल के साथ  कई माह पहले भी कई ग्रामीणों को उनके आवंटन से कम चावल शक्कर केरोसिन आदि दिया गया है और पूछने पर गाली गलौज देता है ऐसे व्यक्ति को ग्राम के हितग्राही गण संचालन कराने से संतुष्ट नहीं हैं इन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान मानी से तत्काल संचालन कर्ता को हटाए जाने के लिए ग्राम पंचायत मानी के सरपंच श्रीमती सोना मनी सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों ने सूरजपुर पहुंचकर खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ग्रामीणों का कहना है कि उक्त दुकान संचालक को तत्काल नहीं हटाया गया तो ग्राम पंचायत मानी के लोग आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेंगे देखने वाली बात यह होगी कि आगे उक्त दुकान संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मानी के सरपंच श्रीमती सोनामनी सिंह पोर्ते उपसरपंच मंगली बाई रामजीत आर्मो श्याम नाथ सिंह ईश्वर सिंह रामप्रसाद अवधी पोर्ते लालजीत बबन सिंह जगदीश पोर्ते शहीद ग्राम पंचायत मानी के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version