गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। तहसील लवन से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत सुनसुनिया है जहां पाल कछार से रेत की अवैध खनन बरसात के महीने में भी बदस्तूर जारी है।ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि गांव के कुछ स्वार्थी तत्वों के द्वारा बिना स्वीकृति के रेत खनन कर मोटी कमाई के लिए अवैध गोरखधंधा विगत माह भर से जारी है जिसके चलते लाखों की  राजस्व क्षति खनिज विभाग एवं तहसील विभाग को उठाना पड़ रहा है लेकिन रेत के अवैध कारोबारियों को उक्त नुकसान से कोई लेना देना नहीं है तभी तो रोजाना रेत भरने के लिए सैकड़ों ट्रैक्टरों की संख्या सुनसुनिया में सुबह शाम लम्बी लाइन लगी रहती है।रेत लोडिंग करने गए ट्रेक्टरों को देखने से ऐसा लगता है मानों ट्रेक्टरों का बाजार ग्राम पंचायत सुनसुनिया में सुबह शाम लग रहा है लेकिन इन सबसे अलग ट्रेक्टरों का पहुँचना केवल और केवल रेत लोडिंग के लिए होता है।आखिर इस अवैध कारोबार को बढ़ावा कौन दे रहा है, कौन है जिम्मेदार?क्या जनप्रतिनिधियों को इनकी जानकारी नहीं होगी या उक्त कारोबार में जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी संदिग्ध है?क्या गॉव के प्रथम नागरिक सरपंच को इनकी जानकारी नहीं होगी, यदि होगी तो फिर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को क्या सूचना दिये होंगे या नहीं यह अलग बात है लेकिन जिस तरह से गॉव में रेत की अवैध लोडिंग एवं परिवहन हो रहा है तो फिर खनिज विभाग क्यों मौन है ,क्या खनिज विभाग को कंही से किसी के द्वारा जानकारी नहीं मिला होगा या फिर खनिज विभाग के जानकारी में नहीं है।ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से जिला के संवेदनशील कलेक्टर ,खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से अवैध कारोबार पर नकेल कसने की फरियाद किये गए हैं अब देखने वाली बात है कि प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर एक्शन कब लेते हैं।फिलहाल अवैध कारोबार का संचालन बड़े पैमाने पर अभी भी जारी है।इस संबंध में भूपेंद्र कुमार भक्त खनिज निरीक्षक बलौदाबाजार ने पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए बताया कि सोमवार 31 जुलाई को 10 ट्रेक्टरों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई किये हैं, आगे भी कार्रवाई करते रहने की बात कहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version