गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज फिंगेश्वरी सर्कल के आश्रित ग्राम साजापाली में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम, अध्यक्षता शिवराम धु्रव अध्यक्ष फिंगेश्वरी सर्कल, अतिविशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश चौधरी सांसद प्रतिनिधि लोकसभा क्षेत्र महासमुंद, पन्ना लाल ध्रुव प्रांताध्यक्ष आदिवासी धु्रव गोंड समाज छ.ग., पुरण सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष गरियाबंद,  गंगा राम नेताम सलाहकार जिला गरियाबंद, चन्द्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, श्रीमती तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, पीलू यादव मंडल अध्यक्ष छुरा, राजू साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, अशोक पटेल जनपद सदस्य, अशवंनतिन दीवाना सरपंच ग्राम पंचायत साजापाली, सेवक राम धु्रव उपाध्यक्ष सर्कल फिंगेश्वरी, हेमलाल मरकाम सचिव सर्कल फिंगेश्वरी, भुवन धु्रव सलाहकार सर्कल फिंगेश्वरी, यादराम धु्रव आडिट सर्कल फिंगेश्वरी, भानुप्रताप सहसचिव सर्कल फिंगेश्वरी आदि अतिथि रहे। समाज को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष पन्ना लाल धु्रव ने कहा कि वैसे तो हम 6 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व में ब्लाक स्तर, जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर में मना चुके हैं लेकिन आज हम सर्कल स्तर में सर्कल फिंगेश्वरी के आश्रित ग्राम साजापाली में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है हम भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण, शहीद महारानी दुर्गावती, टाटया मामा, जन नायक गुंडाधुर के वंशज हैं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को मानते हैं साथियों आज हमें अपने समाज को एक होने कि जरुरत है हमारे समाज के नवपिढ़ी के युवा बच्चों को चाहे लड़का हो या लड़की हमारे पुरखों ने हमारे लिए कितना संघर्ष किया उसको जानने की जरूरत है इस लिए समाज के कोई भी सभा हो आप सबको बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। जब तक इतिहास नहीं जानोगे, संविधान में क्या अधिकार दिया है नहीं जानोगे तो कैसे लड़ोगे, साथियों हम नशें से दूर रहें और शिक्षा को बढ़ावा दे। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी ने कहा आप लोग सांसद को बुलाया था वह जरूर आने वाली थी लेकिन केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह का छ.ग. दौरे के कारण नहीं पहुंच पाई, मुझे प्रतिनिधि के रूप में भेजा है आदिवासी समाज बहुत ही सरल समाज है आप लोगों को विश्व आदिवासी की बहुत बहुत बधाई। समाज का जो भी मांग है उसे जरूर पूरा करने मैं सांसद से जरूर कहुंगा। मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक ने कहा कि समाज पदाधिकारियों व सभी लोग को विश्व आदिवासी दिवस की गाडा़ गाड़ा बधाई, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समाज की बेटी को देश कि सर्वोच्च पद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एवं छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बनाकर आदिवासी समाज को सम्मानित किया है प्रांताध्यक्ष पन्ना लाल ने बिल्कुल सही कहा है कोई भी समाज को आगे बढ़ने के लिए समाज में आपसी प्रेम सदभाव को बढ़ावा देना होगा। मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहुंगा जो भी क्षेत्र की विकास केलिए जरूरत है उसे जरूर पुरा करूंगा। समाज के मांग मुख्यालय अकलवारा मंदिर प्रांगण में चार लाख टिना सेट की घोषणा की जल्द राशि स्वीकृती मिल जाएगा। सभा को तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, चंद्रशेखर जिला पंचायत सदस्य, एवं पुरण सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गंगा राम नेताम जिला सलाहकार एवं हेमलाल मरकाम सचिव व भानूप्रताप सहसचिव ने किया। उपस्थित रहे कृष्ण कुमार मरई अध्यक्ष सरगोड़ सर्कल, केदारप्रसाद धु्रव ऑडिटर फिंगेश्वर राज, सियाराम सरपंच खैरझिटी, शेखर धु्रव, सलाहकार सरगोड़ सर्कल, हिरासिंग धु्रव, ऑडिटर, लच्छन धु्रव सलाहकार, बंशीलाल धु्रव सलाहकार, कंवल धु्रव सलाहकार सहदेव धु्रव सलाहकार, पुनित धु्रव सलाहकार, यशवंत धु्रव सलाहकार, हीरामन धु्रव सलाहकार, तीजराम धु्रव सलाहकार, संतोष कुमार धु्रव प्रवक्ता, प्रहलाद धु्रव प्रवक्ता, बाबू लाल धु्रव मिडिया प्रभारी, आशाराम धु्रव महामंत्री, जागेश्वर धु्रव पंच एवं आसपास के सभी सरपंच तामेश्वरी धु्रव पाटसिवनी, दुर्गा धु्रव अकलवारा, शांता राधे दीवान, भैरा नवापारा, देव दीवान अमेठी, मेटो बाईं खैरवार गोंदला बाहरा, अनिता नेताम कसेकेरा, बिंदाबाई धु्रव सोरिद, तारणी धु्रव द्वारतरा, युवा साथी पुरनमल नेताम प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दीपक नेताम सलाहकार युवा प्रकोष्ठ, धर्मेंद्र धु्रव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, बिहारी लाल मरकाम उपाध्यक्ष, जवाहरलाल धु्रव उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, गेशबाई धु्रव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, आशा बाई धु्रव उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, भोजबाई धु्रव, खेमाबाई धु्रव व समाज के हजारों मातृशक्ति, पितृशक्ति युवा साथी उपस्थित रहे। विशेष आकर्षण चम्पेश्वर धु्रव, दुर्गे दुलेश्वरी दाईं, कर्मा दल हिराबतर टोनहीडबरी का आकर्षक प्रस्तुति रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version