अम्बागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)-विकासखंड के ग्राम बोईरडीह (आड़ेझर) के होनहार छात्र कुलदीप कोरेटी का चयन नीट परीक्षा के माध्यम से शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। उनका छत्तीसगढ़ में रैंक 1950 है। कुलदीप कुरेटी प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कौड़ीकसा के ज्ञानोदय विद्यालय से, 6वीं से 10वीं तक की पढ़ाई एकलव्य विद्यालय राजनांदगांव से, 11वीं-12वीं की पढ़ाई प्रयास विद्यालय दुर्ग से पूरी की है। कुलदीप के पिता मंशाराम कोरेटी वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला करमरी में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। उनकी इस सफलता के लिए मित्रों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुलदीप ने कहा कि उनकी सफलता में मेहनत के साथ ही माता-पिता, परिवार व गुरूजनों का आशीर्वाद एवं मित्रों का विशेष सहयोग रहा है।
There is no ads to display, Please add some
