देवव्रत टांडीया
भानुप्रतापपुर(गंगा प्रकाश)। भानुप्रतापपुर भानबेड़ा में श्री श्री नवोदय नव दुर्गोत्सव समिति भानबेड़ा द्वारा धूमधाम से किया गया,माता की प्रतिमा और ज्योति कलश का विसर्जन 5 अक्टूबर बुधवार को सुबह माता जी की आरती करने पश्चात माँ शारदा मैया जसगीत मंडली भानबेड़ा द्वारा माता की सेवा में सभी देवी देवताओं को आमंत्रित करने हेतु जसगीत गाकर बुलाया गया,मेन चौक रंगमंच भानबेड़ा में सभी देवी देवता नाचते गाते डांग डोली के साथ झूमते हुए आतिशबाजी करते हुए माता की ज्योति कलश और प्रतिमा को विसर्जित करने प्रस्थान किया गया,ज्योत कलश विसर्जन में कोई विघ्न न आये इसका भी विशेष ध्यान रखा गया,माता जी की विसर्जन यात्रा रंगमंच भानबेड़ा के मुख्य चौक से गाजे बाजे के साथ प्रारम्भ होकर स्कूल चौक से होते हुए आमापारा रोड़ के माँ दुर्गा तालाब की ओर ले जाया गया,विसर्जन में आयोजक समिति के समस्त सदस्यगण और ग्राम से आये सभी भक्त,माता बहनें सम्मिलित हुए आस पास के गांव से भी भारी संख्या में भक्तजन माता की विसर्जन यात्रा देखने हेतु आये हुए थे,माता जी की यात्रा दोपहर 3 बजे तालाब किनारे पहुँची जहाँ माता के जयकारे के साथ माँ अम्बे की आरती करके सभी जवारा, ज्योत कलश को विसर्जित किया गया पश्चात माता के साथ आये झूमते खेलते सभी देवी देवताओं को शांत करके तालाब किनारे बिठाया गया माता को भावभीनी विदाई करते हुए सभी भक्तगण माता जी की प्रतिमा को जयकारे के साथ तालाब में विसर्जित किया,विसर्जन में आये सभी छोटे बच्चों का ध्यान भी आयोजक समिति द्वारा रखा गया विसर्जन के बाद आयोजक समिति द्वारा ग्राम के भक्तो के सहयोग से प्रसाद हेतु भंडारा का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें आस पास के ग्रामो और ग्राम भानबेड़ा से आये सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी,सभी भक्त माता की नव दिन की उत्सव से बहुत उत्साहित थे,आये भक्तों ने माता जी की सेवा के लिए उनकी स्थापना और व्यवस्थापक आयोजक समिति का बहुत धन्यवाद दिया,इसी प्रकार हर वर्ष आयोजक समिति को ग्राम की सुख शांति और उत्साह पूर्वक वातावरण बनाने हेतु माता जी का उत्सव मनाने आशीर्वाद दिया,सम्पूर्ण आयोजन श्री खेमलाल साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,आयोजक समिति को जागेश्वर सिंह नरेटी सरपंच,रमेश कोर्राम उपसरपंच का विशेष संरक्षण मिलता रहा,जिससे माता जी का पर्व कुशलता पूर्वक संचालित हुआ,आयोजक समिति में विशेष सहयोग संतोष बघेल उपाध्यक्ष,किरण कुमार जैन सचिव,पिलोबाई यादव महिला प्रकोष्ट उपाध्यक्ष,जितेंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष के रूप में इस वर्ष अपने दायित्वों को जिमेदारी पूर्वक निभाया,आयोजन में सक्रिय सदस्य राजेन्द्र जैन, सुरेन्द्र धनकर, कमलेश धनकर, कौसल यादव, यशवंत धनकर शामिल रहे, पुजारी यश जैन, हिमांशु यादव, अभय ठगेल, भूपेंद्र रहे साथ ही युवावर्ग निखिल जैन, युवराज ठाकुर,अमरकांत कोमरे, हरेश जैन, कमल जैन, सुखचंद गावड़े,टोमेश जैन,टोमन जैन, मनोज भारद्वाज, जितेंद्र बेलझारिया,आकाश खस,महिला सहयोगी के रूप में गोदावरी यादव, चन्द्रिका यादव, कुंती भुआर्य, ललिता जैन, कुमारी जैन, राधिका जैन,भागेश्वरी जैन,भगवती धनकर एवं साथी भक्तगण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version