● गांव के प्रमुख व्यक्तियों के साथ पुलिस टीम ने 15-16 मकानों को किया चेक…..

● छापेमारी में 3 अलग-अलग मकानों से कुल 30 लीटर महुआ शराब के साथ दो महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ (गंगा प्रकाश) । जिले में अवैध शराब पर की जा रही कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा थाने के विवेचकों के साथ 12 सदस्यों की टीम तैयार किया गया है जो प्रतिदिन अवैध शराब व अन्य गंभीर सूचनाओं पर छापेमार कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल दिनांक 13/01/2024 को ग्राम लोइंग और बरलिया में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में 12 सदस्य पुलिस टीम द्वारा गांव के प्रमुख व्यक्तियों को साथ लेकर दोनों ही गांव में 15-16 मकानों को चेक किया गया । इस दौरान ग्राम लोईंग के बाजार पारा में महिला विलासली चौहान पति मनेश्वर चौहान 26 साल के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब तथा लोईंग मालीपारा में सिल्वेस्टर भगत पिता स्वर्गीय मदन भगत 64 साल के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं ग्राम बरलिया में महिला ललिता राठिया पति कुमार राठिया 45 साल के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है । तीनों कार्यवाही में कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत ₹3,000 की जप्ती की गई है ।  थाना चक्रधरनगर में आरोपियों पर पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक समुद रनकर, आरक्षक शशिकांत चौहान, नरेंद्र भारद्वाज, रंजीत भगत, मिनकेतन पटेल, विनोज लकड़ा, रूप राम साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ शामिल थे ।  चक्रधरनगर पुलिस की आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version