ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सीसी रोड, हैंडपंप, 50 केवी ट्रांसफार्मर का घोषणा किया

हरदीप छाबड़ा

अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-ग्राम पंचायत खरदी के पारा हिरचुल में विधायक का गंवई बईठका कार्यक्रम रखा गया था। वनांचल क्षेत्र में विधायक के आगमन से ग्रामीण खुश होकर सभी एक जगह इकठ्ठा हुए।

गंवई बईठका में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों से मुलाकात किया एवम गांव के समस्या को क्रमशः सुना एवम त्वरित निराकरण किया।  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाट बाजार क्लिनिक, आजीविका के क्षेत्र में बिहान के महिलाओं द्वारा बहुउद्देशीय कार्य, किसानों के समृद्धि हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना, युवाओं के लिए राजीव मितान क्लब योजना जैसे कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। सभी योजनाओं का समुचित लाभ लेवें। 

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी नव जिला के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई दिए साथ खड़गाव नवीन तहसील का भी बधाई दिए। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने  सीसी रोड, हैंडपंप, 50 केवी का ट्रांसफार्मर एवम गांव के महिला समूह को दस हजार रुपए देने का घोषणा किया।

विधायक के कार्यप्रणाली एवम भूपेश बघेल के नेतृत्व पर भरोसा दिखाते हुए 100 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना निष्ठा जाहिर किया। सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 

बुधराम, सुंदर राम, पतिराम, कृष्ण कुमार, सुंदर लाल, धनसिन्ह, राजेंद्र कोसमा, वासुदेव, सुंदर मांडवी, धरमू राम, पारस राम, सुनील कुमार, रोहित कुमार, भगवानी दुग्गा, राजूराम दुग्गा, शेर सिंह, चंपालाल, सुभाष, देवप्रसाद, मैनूराम, लोकेश, माखन, चांदनी, शालिनी, मधु टेकाम, कृति पुराने, रजाई बाई, गंगा बाई, पुनीता, गमता, प्रमिला, सावित्री, पुष्प बाई, यशोदा बाई, सरिता कोर्राम, मेहरा बाई, सरिता बाई, बन्नू राम सहित 100 से अधिक ग्रामीणों ने स्वमेय कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।

मुख्य रूप से लच्छू राम सांवले, दिनेश शाह मंडावी, सईदा खान, रामकेवल विश्वकर्मा, शामिल तिगाला, करण बोगा, कुमार कोरेटी, राजूराम दुग्गा ग्राम पटेल, ललित ठाकुर सरपंच, बन्नू राम युके कडरी, अंकलु राम टेकाम, समारू मंडावी, प्रभु कोसमा, नंगसु यूके, बालचंद कोरेटी, रमेश दुग्गा, राजाराम मारापी सरपंच खड़गांव, हीरा धुर्वे सरपंच कोसमी, बृजलाल दुग्गा सरपंच बोरिया, रतन तारम सरपंच मंडरी, रत्ती राम मंडावी सरपंच मुरारगोटा उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version