सीईओ उपाध्याय एपीओ आदेश के खिलाफ कोर्ट का मिला स्टे , रिलीव के बाद जनपद सीईओ की सीट पर बैठा जबर्दस्ती

42 पंचायत वाले घरघोडा जनपद में दो सीईओ तैनात, कुर्सी पर होगा किसका राज 

रायगढ़ (गंगा प्रकाश):- जिला प्रशासन के लिए घरघोडा और धरमजयगढ़ जनपद पर सीईओ बैठना टेढ़ी खीर बन गया है रायगढ़ जिले के सबसे छोटे जनपद पंचायत जहाँ कुल 42 ग्राम पंचायत है वही दूसरी तरफ जनपद पंचायत में सीईओ कुर्सी पर बैठने की लड़ाई जोरो पर है जिसके लिए उठापटक भी तेज हो गई  है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 30 नवंबर को शासन द्वारा भेजे गए सीईओ शिव कुमार टंडन मीटिंग ले रहे थे उसी समय पूर्व घरघोड़ा जो वर्तमान में एपीओ ( जिला प्रशासन के आदेशानुसार ) सीईओ नितेश उपाध्याय सीईओ शिव कुमार टंडन के चेम्बर में बैठ गया । नजारा देख के सचिव व विभाग के उपस्थित कर्मचारी अचंभित रह गए । कर्मचारियों में शंशय की स्थिति निर्मित हो गई है किसकी सुने किसकी नही । अंदर ही अंदर लुत्फ भी उठा रहे है । अब देखना अब कुर्सी पर किसका होगा । जनपद पंचायत के तत्कालीन सीईओ नितेश उपाध्याय ने घरघोडा जनपद पंचायत विवादों के लेकर अखबारों , सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी है । विवादो के कारण जिला प्रशासन के आदेशानुसार नितेश उपाध्याय को जिला कार्यलय में एसपीओ के पद पर नियुक्ति किया गया है । वही आज नितेश उपाध्याय ने घरघोडा जनपद पंचायत में सीईओ टंडन की कुर्सी पर बैठकर सभी को चौका दिया ।  बताया जा रहा कि नितेश उपाध्याय के द्वारा हाई कोर्ट का स्टे लेकर आये है । इस तरह कुर्सी की लड़ाई में नितेश उपाध्याय को कानून का सहारा मिल गया और छत्तीसगढ़ शासन तथा जिला प्रशासन के आदेश बेसहारा नजर आ रहे हैं!!

बहरहाल कुर्सी की लड़ाई में जनपद क्षेत्र के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं साथ ही साथ जनपद के अधिकारी और कर्मचारी आखिर किन के आदेशों का पालन करें असमंजस में है अब देखना यह लाजिमी होगा कि कुर्सी की लड़ाई में आखिर राज किसका कायम होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा!!


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version