सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र में किशोरी को अकेली पाकर घर आए युवक ने उसके साथ रेप किया। आरोपी युवक किशोरी का पूर्व परिचित है एवं पहले भी उसके घर आ चुका था। किशोरी ने 25 दिनों बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 09 मार्च 2024 को सीतापुर थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय पूर्व परिचित किशोरी के घर पत्थलगांव, शिवपुर निवासी युवक विशाल नटराज दोपहर करीब तीन बजे पहुंचा था। पूर्व से किशोरी की जान पहचान थी। पहले भी वह उसके घर आ चुका था। किशोरी को घर में अकेली पाकर विशाल नटराज ने उसके साथ रेप किया और भाग निकला।

घटना के बाद किशोरी सहमीं हुई थी। उसने शर्म एवं बदनामी के डर से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। परिजनों द्वारा पूछताछ में किशोरी ने घटना की जानकारी दी और घटना की रिपोर्ट 04 मार्च को सीतापुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450, 376 एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया। सीतापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल नटराज (20) को थाना पत्थलगांव पुलिस की मदद से गृहग्राम शिवपुर थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में एएसआई सउनि शशिप्रभा दास, आरक्षक पवन गुलेरी, धनकेश्वर यादव एवं सूरजबलि की टीम सक्रिय रही।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version