सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)।
जिला प्रशासन के दिशा निर्देश मे गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर लखनपुर सामुदायिक भवन परिसर में 18 दिसंबर को सदभावना शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ । आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू , पार्षद आलोक दुबे,जनपद अध्यक्ष मोनिका पैकरा, नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे विश्वनाथ गुप्ता, राकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल, सहित भाजपा पदाधिकारी रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ मचाशीन नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वह गुरु घासीदास जी के छायाचित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। बेच लगा पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा सतनामी समाज से जुड़े लोगों को साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। छात्रावास व स्कूल के बच्चों के द्वारा राजकीय गीत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। जिला प्रशासन की ओर से छूआछूत की भावना को खत्म करने एवं आपसी भाईचारा तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के नजरिए से यह कार्यक्रम कराया गया। जहां सभी जाति धर्म समुदाय के लोग बैठकर एक साथ भोजन भी किये। तत्पश्चात सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार भाजपा पदाधिकारी के साथ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 स्थित वनरक्षक आवास परिसर में पहुंचे जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सहित अन्य पदाधिकारीयों ने वन रक्षक परिसर भूमि को राजस्व की भूमि बताते हुए सामुदायिक भवन निर्माण कराये जाने को लेकर जिला कलेक्टर के सम्मुख चर्चा किया ।जिस पर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने आवश्यक कार्यवाही हेतु एसडीएम बी0 आर0 खांडे को निर्देश दिया है। इस सदभावना कार्यक्रम में सुरेश साहु,राकेश साहू ,यतेंद्र पांडे ,दिनेश बारी, हर्षवर्धन पांडेय ,महेश्वर राजवाड़े, मदन राजवाड़े सहित भाजपा कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राएं एवं सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version