डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। चैत्र का महीना नजदीक आते ही देवी मंदिरों में तैयारियाँ जोरों पर है. बता दें कि 9 अप्रैल मंगलवार को चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही हिन्दू नववर्ष प्रारंभ हो रहा है. समीपस्थ ग्राम घुपसाल में मां दंतेश्वरी, मां शीतला एवं पाठेश्वर मंदिर में ज्योति कलश स्थापना की तैयारी जोरों पर है. ग्राम विकास समिति, पाठेश्वर मंदिर समिति, दिव्य ज्योति महिला मंडल एवं मां बम्लेश्वरी महिला समूह के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्ल पक्ष 1 को ज्योति प्रज्वलन संध्या 4 बजे, शनिवार को देवभोग पंचमी दोपहर 2 बजे, 15 अप्रैल को महाआरती व दीपयज्ञ होगा. मंगलवार 16 अप्रैल को अष्टमी हवन दोपहर 3 बजे एवं बुधवार 17 अप्रैल को कन्या भोज एवं विसर्जन कार्यक्रम होगा साथ ही विभिन्न संस्कार पुंसवन, जन्मोत्सव, नामकरण, मुंडन, अन्नप्रासान, विद्यारंभ, दीक्षा, यज्ञोपवीत, विवाह आदि भी सम्पन्न होगें. नवरात्रि पर्व के अवसर पर घृत एवं तेल ज्योति कलश की स्थापना होगी।
There is no ads to display, Please add some
