ग्राम रहंगी के इंद्रपुरी में एक घर में गैस सिलेंडर में लगी आग पर थाना चकरभाठा के प्रधान आरक्षक के सूज बुझ से पाया गया काबू
राघवेंद्र सिंह
बिलासपुर(गंगा प्रकाश) नगर पंचायत बोदरी के अंतर्गत रहंगी जोगीपुर बस्ती, नियर हाई कोर्ट कॉलोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के इंद्रपुरी निवासी निर्मल रात्रे से चकरभाठा के डायल 112 को फोन से सूचना मिली कि उनके घर के गैस सिलेंडर में आग लग गई है सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची जहां तेजी से गैस सिलेंडर में आग लगी हुई थी और आग फैल रहा था जिसके ब्लास्ट हो जाने पर आसपास के घरों में भी क्षति पहुंचने की संभावना थी एवं भभक्ते आग को देखकर डायल 112 टीम की हिम्मत नहीं हो पाई कि वह आग पर काबू पा सके तत्पश्चात डायल 112 टीम ने तत्काल थाना चकरभाठा फोन कर सूचना दी कि घटनास्थल पर गैस सिलेंडर पर आग लगी हुई है सूचना मिलते ही तत्काल पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पहुंची जहां थाना के स्पोर्ट खिलाड़ी एवं प्रधान आरक्षक आतिश पारीक एवं आरक्षण योगेंद्र खुटे ने अपनी जान की परवाह किए बगैर तत्काल घटना स्थल पर जल रहे गैस के सिलेंडर को पानी डालकर बुझाया और आग पर काबू पाया क्योंकि उस समय आग बुझने के बाद भी गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था इसलिए कोई कमरे के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था जहां कमरे के अंदर जाकर जाबाज प्रधान आरक्षक आतिश पारीक ने गैस सिलेंडर को बाहर निकाला जिसे देखकर चकरभाटा थाना के प्रधान आरक्षक आतिश पारीक के इस जाबाजी को सभी ने सलाम किया एवं सभी ने उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें धन्यवाद अर्पित किया गौरतलब है कि थाना चकरभाठा के प्रधान आरक्षक आतिश पारिक एक वेस्ट स्पोर्ट खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में हुए रेंज स्तरीय बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर पुलिस की ओर से मेजबानी करते हुए प्रथम ट्रॉफी जीतकर बिलासपुर पुलिस का नाम गौरवान्वित किया है जिन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्राफी देकर सम्मानित भी किया था
There is no ads to display, Please add some
