अरविन्द तिवारी 

रायपुर (गंगा प्रकाश)– सड़क में चलने वाले लोगों को सुरक्षा का संदेश देने के लिये छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर अटल नगर परसदा में स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितंबर से 01 अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज टूर्नामेंट होगा। इस सीरीज में क्रिकेट टूर्नामेंट के दो लीग मुकाबले , दो सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल पांच अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जायेंगे। इसके लिये आज 25 सितंबर से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जायेगा।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 25 सितंबर को श्रीलंका , बांग्लादेश , इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड्स क्रिकेटर रायपुर पहुंचेंगे। इनमें तिलकरत्ने दिलशान , सनथ जयसूर्या , ब्रेट ली जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं। रायपुर के मेफेयर गोल्फ रिजॉर्ट में सभी क्रिकेटर्स के रहने का इंतजाम किया जा रहा है। क्रिकेटर्स की डाइट के मुताबिक यहां वेज और नॉनवेज पकवानों को तैयार किया जायेगा। यहां खिलाड़ी जिम और गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा भी लेंगे।

            उल्लेखनीय है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 10 सितम्बर से कानपुर से शुरू हुआ था। इसके मैच कानपुर के अलावा इंदौर और देहरादून में भी खेले गये। रायपुर में 27 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे श्रीलंका-बांग्लादेश का मैच होगा। इसी दिन देर शाम साढ़े सात बजे से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का भी मैच होगा। इस दिन का मैच फ्री फार आल रहेगा यानि इस दिन होने वाले मैच को  दर्शक बिना टिकट कटाये देख सकते हैं। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच 28 सितंबर को देर शाम साढ़े सात बजे और दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को देर शाम साढ़े सात बजे होगा। अगले दिन 30 सितंबर को आफ डे रखा गया है यानि इस दिन कोई मैच नहीं खेला जायेगा। इसके बाद एक अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जायेगा। 

बस सुविधा उपलब्ध

रायपुर शहर से वीरनारायण सिंह स्टेडियम तक दर्शकों को आने-जाने के लिये बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ये बसें क्रिकेट मैच के दिनों में रेल्वेस्टेशन से शुरू होकर डीकेएस भवन-तेलीबांधा होते हुये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक चलेगी। एनआरडीए द्वारा इन बसों की समय-सारणी तय कर दी गई है। इन बसों से स्टेडियम तक पहुंचने और वापस शहर आने के लिये दर्शकों को निर्धारित शुल्क देकर टिकट लेनी होगी। एनआरडीए से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 सितम्बर को होने वाले दोनों मैचों के लिये अलग-अलग बसें चलेगी। दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होने वाले मैच के लिये रेल्वेस्टेशन से बसें दोपहर एक बजकर पचास मिनट से दो बजकर दस मिनट तक की अवधि में हर दस मिनट में चलेगी। वहीं इसी दिन शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले दूसरे मैच के लिये रेल्वेस्टेशन से बसें शाम साढे़ पांच बजे से छह बजकर दस मिनट तक की अवधि में हर दस मिनट के अंतराल पर रवाना होगी। इसी तरह 28 सितंबर , 29 सितंबर और 01 अक्टूबर को शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले मैचों के लिये रेल्वे स्टेशन से बसें शाम पांच बजकर पच्चीस मिनट से लेकर छह बजकर दस मिनट तक की अवधि में हर पांच मिनट के अंतराल पर रवाना होगीं। सभी मैचों के समाप्ति के बाद बीआरटीएस बसों में यात्रियों की निर्धारित संख्या पूरी होने के बाद ही बसें वापस रायपुर शहर के लिये रवाना होगी। स्टेडियम से रायपुर शहर के लिये अंतिम बीआरटीएस बस रात साढ़े बारह बजे निकलेगी। सभी बसों में यात्रा करने के लिये यात्रियों को निर्धारित शुल्क अदा कर टिकट लेनी होगी। मैच के दिनों में यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संचालन की संख्या में कमी या बढ़ोत्तरी की जा सकेगी।

पार्किंग सुविधा हुआ महंगा 

क्रिकेट देखने अपने वाहनों से स्टेडियम पहुंच रहे दर्शकों के लिये पार्किंग शुल्क महंगा कर दिया गया है। इस बार दर्शकों को दोपहिया वाहनों के लिये बीस रुपये और चार पहिया वाहनों के लिये तीस रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा। अभी तक दो पहिया के लिये दस रुपये और चार पहिया के लिये बीस रूपये का प्रस्ताव था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version