नई दिल्ली ।  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 24 मई, 2024 को कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रशिक्षण कमान का दौरा किया। उन्हें भारतीय वायुसेना की समग्र परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए कमान की भूमिका, प्रशिक्षण गतिविधियों के अनुकूलन एवं इसकी दक्षता में सुधार करने के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कमान के पदाधिकारियों को संबोधित किया और प्रशिक्षण के संचालन में सेनाओं के बीच तालमेल बनाने की दिशा में सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण के लिए राष्ट्र के संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए संयुक्त प्रयासों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। जनरल अनिल चौहान ने सभी अधिकारियों से देश की परिचालन सामर्थ्य को और सशक्त बनाने के लिए पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया।

इससे पहले, प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल नागेश कपूर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का स्वागत किया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version