बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने आरोपों पर कहा कि महिला “उनके बच्चे” की तरह है। वहीं महिला ने भी इस वीडियो में दिख रहे क्षण को पिता की तरह स्नेह करने वाला बताया है।

कोलकाता(गंगा प्रकाश)।पश्चिम बंगाल  से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू   प्रचार अभियान के एक वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. दरअसल, इसमें वह एक महिला को किस करते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तृणमूल ने बीजेपी के नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है.  तृणमूल ने एक्स पर लिखा, “यदि आपने अभी जो देखा उस पर विश्वास नहीं कर सकते, तो आइए हम स्पष्ट करें. हां, यह भाजपा सांसद और मालदाहा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूम रहे हैं.”
महिला ने बताया स्नेह भरा क्षण
हालांकि महिला ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए इस घटना को महज एक “स्नेह से भरा”एक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि अगर मेरे पिता की उम्र का कोई व्यक्ति मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाता है तो इसमें समस्या कहां है? लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है.”

सांसद ने कहा- महिला मेरे बच्चे की तरह

2019 में सीपीएम के पूर्व विधायक मुर्मू बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि महिला “उनके बच्चे” की तरह है. उन्होंने टीएमसी पर गंदी मानसिकता का आरोप भी लगाया.

तृणमूल ने वीडियो को लेकर बीजेपी को घेरा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल ने भी भाजपा राजनेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया.एक्स पर टीएमसी की ओर से लिखा गया कि “महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, बीजेपी खेमे में महिला विरोधी राजनेताओं की कोई कमी नहीं है.उन्होंने तंज भरे लहजे में लिखा कि इस तरह मोदी का परिवार नारी का सम्मान में संलग्न है! कल्पना कीजिए कि अगर वे सत्ता में आएंगे तो क्या होगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version