रायपुर । सड्डू स्थित सफायर ग्रीन कालोनी में रखे 7 नग चेम्बर फ्रेम को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर विधानसभा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष अजीत 45 वर्ष आमासिवनी का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि सड्डू स्थित सफायर ग्रीन कालोनी में रखे सेफ्टी चेम्बर फ्रेम 7 नग को आरोपी रूबि लाल कोसले एवं फागू लाल सोनवानी ने पार कर दिया। चोरी गए चेम्बर की कीमत करीब 14 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में विधानसभा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some
