पं युवराज पांडेय जी के मधुर गीत पर थिरकते नजर आये श्रद्धालु
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में सिद्धि विनायक समिति गरियाबंद द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में रात्रि कालीन भजन संध्या का आयोजन रखा गया था इसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडे जी को समिति द्वारा आमंत्रित किया गया था जिसमें मंगलवार के शाम को पंडित युवराज पांडे जी का गरियाबंद में आगमन हुआ जिसमें सिद्धिविनायक समिति एवं समस्त श्रद्धालु युवराज पांडे जी बाजे गाजे के साथ स्वागत किया एवं पांडाल पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की भव्य महा आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया एवं रात्रि 9:00 बजे से पंडित जी के मुखारविंद से सुमधुर लोक संगीत जस गीत गाया गया छत्तीसगढ़ी माता सेवा जसगीत सुन श्रद्धालु झूम उठे बड़ी संख्या में आत्मानंद परिसर में श्रद्धालु पंडित जी के भजन सुनने हेतु उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में सिद्धि विनायक समिति ने पंडित युवराज जी का आभार प्रकट किया कि वे समय निकाल कर यहां पहुंचे और हम सभी को आशीर्वाद प्रदान किये।
There is no ads to display, Please add some
