उपकार केशरवानी 

एमसीबी /कोरिया(गंगा प्रकाश)। नवीन एमसीबी जिले के उद्घाटन के बाद रोड शो में निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मनेंद्रगढ़ वासियों ने ऐतिहासिक यादगार स्वागत किया जगह-जगह पुष्प वर्षा महा माला आदि से स्वागत कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व बना दिया गया लोगों में उत्साह ऐसा दिखा की सड़कों पर पैर रखने की जगह भी नहीं दिखी घर घर से सड़कों पर स्वागत के लिए नागरिक निकल पड़े करीब 5 किलोमीटर के रोड शो में लाखों की भीड़ नजर आ रही थी इसी बीच छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स  इंडस्ट्री ने विवेकानंद चौक में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए चांदी का मुकुट व तलवार भेंट करने के साथ महा माला से स्वागत किया वही श्री राम आई हॉस्पिटल के बगल में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का 56 भोग से तौल कर स्वागत किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती जोशना महंत एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों मनगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिहदेव उपस्थित रहे।

जिला बनाने पर मुख्यमंत्री का जिलेवासी  ऐतिहासिक स्वागत कर रहे हैं मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के शुभारंभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ के व्यापारियों में बेहद उत्साह दिख रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताने व्यापारियों ने दुकानों में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर लगा रखे थे कि मनेंद्रगढ़ सदैव आपका ऋणी रहेगा मनेंद्रगढ़ की चार दशक पुरानी मांग को आपने पूरा किया ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version