सदाराम कश्यप

मुंगेली (गंगा प्रकाश)-  संविधान दिवस के अवसर पर 27 नवम्बर 2022 को गोपाल किरण समाज सेवा संस्थान ग्वालियर मध्यप्रदेश द्वारा अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन, गुजरात में राष्ट्रीय स्तर सम्मान समारोह आयोजित किया गया ! जिसमें देश भर से चुने हुए 100 से अधिक साहित्यकार, कवि, शिक्षक, एवं समाज सेवी जो लगातार दो दशक से अधिक समय से उस क्षेत्र में सक्रियतापूर्वक कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया गया  ! इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दौलतराम कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता को ग्लोबल एचीवर्स डां. भीमराव अंबेडकर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया  ! यह सम्मान कश्यप को उनके द्वारा विगत 27 वर्षों से सामाजिक क्षेत्रों में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया  ! वे दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष पिछड़ी में विशेष जनजाति बैंगाओ के आजीविका, महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, शांति सद्भावना, बच्चों के अधिकार पर जिला कबीरधाम, मुंगेली, राजनांदगांव जिला में सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं  ! वर्तमान में कश्यप आस्था समिति के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन के योजना आयोग की टास्क फोर्स में सदस्य, तथा जिला एवं राज्य स्तरीय विभिन्न विषयों के मास्टर ट्रैनर के रुप में कार्य कर रहे हैं  ! इसके पूर्व में जिला कबीरधाम एवं बेमेतरा के लोकपाल मनरेगा में कार्य कर चुके हैं  ! इसके पूर्व भी श्री कश्यप को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और शासन प्रशासन के द्वारा अनेकों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं  ! जिसमें शांतिदूत जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ रत्न, सेवा सनद सम्मान, युवा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं  ! इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले एवं प्रदेशों के बुध्दिजीवीयों सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकारों गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं  !  जिसमें पास्कल तिर्की राष्ट्रीय समन्वयक नई दिल्ली, मोईन जाफर हुसैन राज्य समन्वयक शांति सद्भावना मंच, प्रो. आरिफ उत्तर प्रदेश, अनवर खान राजस्थान, रोज झारखंड, रामकिशोर चौहान उत्तर प्रदेश, सुबोध कुमार बिहार,अरुण उड़ीसा, रामेश्वर लश्करे मध्यप्रदेश, मेंहदी लाल यादव अम्बिकापुर,  बैद्यनाथ वर्मा खैरागढ़, रामस्वरूप लोधी, चंद्र कुमार कश्यप बिलासपुर, मुनीव शुक्ला जांजगीर चांपा, श्याम चंद्रा शक्ति, संजय शर्मा रायपुर, रोहित पाटिल रायपुर, सुरेश शुक्ला महासमुंद, विभिषण पात्रे जांजगीर जांपा, सदाराम कश्यप पत्रकार मुंगेली, चंद्रकांत यादव तरेगांव, मयाराम जायसवाल आस्था समिति सचिव, गोपाल प्रसाद सिंगरौल कोषाध्यक्ष आस्था समिति, आस्था समिति के सभी कार्यकर्ता उमाशंकर कश्यप, राजेश गोयल, महेश निर्मलकर, चित्ररेखा राडेकर, निशा यादव, मनिषा  जागड़े, संजय कुमार, लक्ष्मी नारायण सोनवानी, हितेश कुमार, सविता कार्के, प्रभा जागड़े, रामलाल पटेल, लवली दास, आरती यादव, कोमल निर्मलकर, खलेश्वर साहू, रामसिंह सिदार, सुश्री केश, तुलेश्वर कुशवाहा, ओमप्रकाश बांधवे,  रमेश सिन्हा, आस्था समिति के कार्यकर्ता ने बधाई दी हैं  !


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version