गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है ,चुनाव की तिथि भी निर्धारित हो चुका है छत्तीसगढ़ में अलग अगल चरणों में सभी11 सीटों पर मतदान होना है ।ऐसे में सभी पार्टियों के लोकसभा प्रत्याशी जनता से सघन जनसंपर्क में जुट कर धुंआधार प्रचार प्रसार करते हुए नजर आ रहे हैं।वहीं लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों को लेकर कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय जनाधार वरिष्ठ भाजपा नेता विधानसभा की रेस में सबसे आगे रहने वाले पवन साहू ने पत्रकार गोलू कैवर्त को चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जनहितैषी है ,भाजपा के प्रति पूरे देश के नागरिकों का अपनापन है।केंद्र एवं राज्य भाजपा की डबल इंजन के सरकार ने एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक कार्य करके जनता का विश्वास जीता है ,जनता के सम्मान के लिए भाजपा की सरकार सदैव खड़े रहा है ,वर्तमान में मोदी की गारण्टी पर सबको भरोसा हो गया है चाहे महतारी वन्दन योजना हो या किसानों का धान को सबसे महंगे दाम में खरीदना, उनके खातों में सरकार द्वारा सम्मान निधि की राशि सीधा ट्रांसफर कर उनका मान बढ़ाने का काम किया है तो सिर्फ भाजपा की मोदी सरकार विष्णु देव साय की सरकार ने किये हैं।जनता  का भाजपा विश्वास पर है छत्तीसगढ़ हो या अन्य राज्य के जनता भाजपा को छोड़ अन्य  किसी के पार्टी के बहकावे में नहीं आ रही है और इसीलिए छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचण्ड मतों से जीत हासिल करेगी इतना ही नहीं इस बार पूरे देश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा 4सौ पार सीटों के साथ फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बन रही।निश्चित ही भाजपा की सरकार से सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास दिख रहा है और आने वाले समय में लगातार विकास की धारा बहते ही रहेगा।श्री साहू ने आगे यह भी बात कहा कि मोदी की सरकार ने ही भव्य राम मंदिर निर्माण का सौगात दिया है, और श्री रामलला का दर्शन यात्रा भी भाजपा की सरकार करा रही है।श्रवण कुमार जैसे पुनीत कार्य भाजपा की सरकार करा रही है जिनसे जनता प्रभावित है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version