कांकेर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पे छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना को लेकर छग भाजपा के सहप्रभारी नितिन नबिन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का क्या फायदा कहकर जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ का अपमान किया है उसको लेकर बिफरी एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश में एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू की उपस्थिति एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुमित राय के उपस्थिति में कांकेर जिला एनएसयूआई के द्वारा नितिन नबीन का पुतला दहन किया गया इस अवसर पे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित राय ने कहा:- कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ का प्रभार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया जा रहा है वो कतई बर्दाश्त नही है दुख इस बात का भी है की छत्तीसगढ़ भाजपा भी उनके इस बयान पे मुह बन्द कर उनका मौन समर्थन कर रही है यदि नितिन नबिन को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी से परेशानी है तो उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी के पद से तत्काल इस्तीफा देना चहिये एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का लगातार प्रयासकर रहे है और छत्तीसगढ़ के पारम्परिक परम्पराओ को बढ़ावा देने का काम रहे है वही दूसरी ओर छग भाजपा और उनके सहप्रभारी लगातार छग और छग महतारी का अपमान कर रहे है छग भाजपा जो छत्तीसगढ़ में सरकर बनाने का जो दिवास्वप्न देख रहे है वो पहले छत्तीसगढ़ महतारी और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का सम्मान करना सीखें वरना छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें आने वाले समय मे पूरी तरह छत्तीसगढ़ से बाहर कर छत्तीसगढ़ का सम्मान करना सीखा देगी । पुतला दहन के इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सुमित राय, पूर्व शहर अध्यक्ष अमन गायकवाड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशन साहू, पूर्व जिला महासचिव अनिल मरकाम,पूर्व जिला महासचिव अमित साहू, राहुल सिंह ठाकुर, हर्ष राज ठाकुर, प्रसन महोबिया, गौतम कुमार तेता, दीपेंद्र कावड़े, योगेश सलाम, अरुण नेताम, सिद्धार्थ पोयम अन्य पदाधिकारि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबिन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जनक टिप्पणी करने पर कांकेर जिला एनएसयूआई के द्वारा नितिन नबिन का पुतला फूंका
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
